---Advertisement---

Shahid Kapoor Birthday: इन 5 फिल्मों ने बनाया एक्टर को ‘सुपरस्टार’, रिलीज के इतने साल बाद भी लोगों की है पहली पसंद

Shahid Kapoor Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार की बात करें तो इस लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम शामिल है। अपनी हर फिल्म से इंडस्ट्री में एक अलग छाप छोड़ते हैं। हाल ही में वह कृति सेनन के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। यह बात सच है कि डेब्यू ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 25, 2024 11:21 पूर्वाह्न

Shahid Kapoor Birthday
Follow Us
---Advertisement---

Shahid Kapoor Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार की बात करें तो इस लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम शामिल है। अपनी हर फिल्म से इंडस्ट्री में एक अलग छाप छोड़ते हैं। हाल ही में वह कृति सेनन के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। यह बात सच है कि डेब्यू के बाद से अपने अलग-अलग किरदार के लिए शाहिद जाने जाते हैं और हर किरदार में फिट बैठते हैं।

यही वजह है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके परफॉर्मेंस को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। निश्चित तौर पर उन फिल्मों के लिए एक्टर हमेशा जानी जाएंगे। जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं शाहिद कपूर के टॉप फाइव फिल्में जो हमेशा रहेगी एवरग्रीन।

Shahid Kapoor Birthday पर देखें ‘इश्क विश्क’

शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म ‘इश्क विश्क’ को लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। डेब्यू फिल्म में ही शाहिद का जलवा खूब देखने को मिला। राजीव के किरदार में एक्टर ने अमृता अरोड़ा के साथ कुछ इस कदर जादू चलाया कि वह इंडस्ट्री में छा गए। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि सीधे दिखने वाले शाहिद किसी दिन फैंस के दिलों पर राज करने वाले बनेंगे। लेकिन यह सच है कि लंबे समय के बाद भी शाहिद आज इंडस्ट्री में खूब एक्टिव हैं और अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

विवाह’ Shahid Kapoor के Birthday पर देखें

इश्क विश्क फिल्म में शाहिद और अमृता अरोड़ा की जोड़ी लोगों को कुछ इस कदर पसंद आई कि एक बार फिर दोनों को अप्रोच किया गया। फिल्म का नाम रखा ‘विवाह’। विवाह फिल्म में शर्मीले शाहिद ने अपने परफॉर्मेंस से फैंस का एक बार फिर दिल चुरा लिया। प्रेम के किरदार में शाहिद कुछ इस कदर छाए कि लोग आज भी इस फैमिली एंटरटेनमेंट ड्रामा को खूब पसंद करते हैं।

Shahid Kapoor Birthday पर देखें ‘जब वी मेट

शाहिद कपूर की फिल्म की बात करें और उसमें करीना कपूर के साथ उनका फिल्म ना हो यह कैसे हो सकता है। शाहिद कपूर करीना कपूर के साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी कुछ इस कदर पसंद आई कि रियल लाइफ में भी यह एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि किस्मत को कुछ और मंजूर था और दोनों कुछ समय बाद अपने रिश्ते को खत्म कर लिए। लेकिन इस फिल्म को लोग इतने साल के बाद भी आज खूब पसंद करते हैं।

हैदर’ Shahid Kapoor Birthday पर देखें

श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए शाहिद कपूर इस फिल्म में अपने लुक और किरदार को लेकर हमेशा याद रखे जाएंगे। कश्मीर की कहानी लोगों को कुछ इस कदर पसंद आई कि शाहिद सहित हर किसी के जान बन गए। निश्चित तौर पर अगर टॉप परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें शाहिद की यह फिल्म भी शामिल है।

Shahid Kapoor Birthday पर देखें कबीर सिंह

प्यार में पागल शाहिद कपूर ने इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ कुछ इस कदर जादू चलाते हुए दिखे कि लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई। फिल्म में शाहिद का डायलॉग से लेकर उनकी एक्टिंग तक को खूब सराहा गया और यही वजह है कि उनकी टॉप परफॉर्मेंस की लिस्ट में यह फिल्म शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026