---Advertisement---

पर्दे पर सारी मर्यादाएं पार करने से लेकर थप्पड़ कांड तक जब विवादों में आई Kiara Advani, इन फिल्मों से बटोर ली सुर्खियां

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फैंस के बीच हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आज यानी 31 जुलाई को कियारा अपना जन्मदिन मना रही हैं। यह बात सच है कि लोग उन्हें बहुत चाहते हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फोलोविंग है। एक्ट्रेस का नाम कई विवादों में से जुड़ा है और वह कई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फैंस के बीच हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आज यानी 31 जुलाई को कियारा अपना जन्मदिन मना रही हैं। यह बात सच है कि लोग उन्हें बहुत चाहते हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फोलोविंग है। एक्ट्रेस का नाम कई विवादों में से जुड़ा है और वह कई दफा कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रह चुकी हैं। जी हां, पर्दे पर सारी हदें पार करने वाली भी कियारा का नाम फिल्मों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहा है और उन्हें उनके किरदार के लिए ट्रोल किया जाता रहा है। इस लिस्ट में ‘कबीर सिंह’ से लेकर ‘लस्ट स्टोरीज’ तक का नाम शामिल है जिसमें वह अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुकी हैं लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी में बनी रही। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ टॉप मोस्ट कंट्रोवर्सीज।

फोटोशूट की वजह से चर्चा में रही कियारा

कियारा आडवाणी उस समय काफी चर्चा में आ गई थी जब उन्होंने एक फोटोशूट करवाया था। दरअसल डब्बू रतनानी के लिए आलिया ने हाथ में पत्ता लेकर यह फोटोशूट करवाया था जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल है। आज भी इस तस्वीर को लेकर कियारा आडवाणी को ट्रोल किया जाता है और इस तरह से फोटोशूट कराना उनके लिए भारी पड़ा है।

‘लस्ट स्टोरीज’ की वजह से भी सुर्खियों में रही थी कियारा

कियारा आडवाणी ‘लस्ट स्टोरीज’ को लेकर काफी चर्चा में रही थी जिसमें वह अपनी सारी हदें पार करती नजर आई थी। इस फिल्म के सींस को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया था। यह भी सच है कि फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी पॉपुलरिटी की वजह भी फिल्म रही है।

साउथ फिल्म की वजह से ट्रोल हुई थी कियारा

सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म Bharat Ane Nenu में कियारा आडवाणी ने काम किया था। इस फिल्म को लेकर भी एक्ट्रेस को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि मेकर्स इस फिल्म में कियारा की एक्टिंग से खुश नहीं थे और इस वजह से उन्हें फीस नहीं दी गई थी। ऐसे में दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। खैर इस बारे में बाद में एक्ट्रेस ने कहा था कि यह एक महज अफवाह है।

कियारा को जमकर होना पड़ा था ट्रोल

अगर कियारा आडवाणी की बात करें तो उनके प्रीति के किरदार यानी कबीर सिंह को कैसे भूल सकते हैं। इस फिल्म में शाहिद ने एक सीन में कियारा को जमकर तमाचा जड़ा था जिस वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं महिलाओं के एक समूह ने इस फिल्म को ट्रोल कर आरोप लगाया गया था कि यह फिल्म महिलाओं के साथ अपराधों को बढ़ावा देती है।

इस फिल्म के नाम को लेकर मचा था बवाल

कियारा की फिल्म ‘इंदु की जवानी’ फिल्म को लेकर भी काफी बवाल हुआ था। कंगना रनौत की बहन ने इस फिल्म को लेकर काफी ट्रोल किया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह के किरदार को निभाना वाकई काफी दुखद है और इस फिल्म का नाम है कंट्रोवर्शियल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026