---Advertisement---

Holi पर रोमांस करते दिखे Kiara Advani-Sidharth Malhotra, क्यूट फोटो और कैप्शन देख फैंस हुए दीवाने

Kiara Advani-Sidharth Malhotra: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड की डिमांडिंग जोड़ी में से एक है। दोनों किसी भी फेस्टिवल को खास अंदाज में मनाते हैं और ऐसे में उन्होंने हर साल की तरह इस साल भी होली का त्यौहार मनाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 25, 2024 12:53 अपराह्न

Kiara Advani-Sidharth Malhotra
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani-Sidharth Malhotra: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड की डिमांडिंग जोड़ी में से एक है। दोनों किसी भी फेस्टिवल को खास अंदाज में मनाते हैं और ऐसे में उन्होंने हर साल की तरह इस साल भी होली का त्यौहार मनाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस को इसकी झलक भी दिखाई है। दोनों रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर वाकई खास है और दोनों की बॉन्डिंग देख फैंस फिदा हो रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर तस्वीर में क्या है खास और कैसे सिद्धार्थ और कियारा मना रहे होली।

गुलाल में रंगे नजर आए सिद्धार्थ और कियारा

इस तस्वीर को कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “होली मेरे होमी के साथ।” यहां आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी रंग में डूबी नजर आ रही है और उनकी खूबसूरती देखने लायक है। जहां कियारा ब्लैक टी-शर्ट में दिखाई दे रही है तो सिद्धार्थ व्हाइट टी-शर्ट में पोज दे रहे हैं। दोनों की तस्वीर वाकई खास है जिसमें वह येलो और लाल गुलाल में रंगे नजर आ रहे हैं। फोटो को कुछ ही मिनट में 4 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

फोटो देख फैंस हो गए फिदा

फोटो को देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। कुछ लोग उन्हें क्यूटेस्ट कह रहे हैं तो कुछ को उनका प्यार लैला मजनू की तरह लग रहा है। हैप्पी होली कह कर बधाई दे रहे हैं तो कुछ को उनका कैप्शन भी खास लगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘योद्धा’ फिल्म में नजर आए हैं। तो कियारा आडवाणी बहुत जल्द ‘डॉन 3’ में नजर आने वाली है जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ धमाल मचाएंगी। 6 फरवरी 2023 को सिद्धार्थ और कियारा ने सात फेरे लिए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026