---Advertisement---

Yodha में किरदार को लेकर Disha Patani ने कहीं ये बात, सिद्धार्थ मल्होत्रा से ‘लैैला’ ने बताई अपनी ख्वाहिश

Disha Patani: दिशा पटानी फिलहाल फिल्म ‘योद्धा‘ को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आई थी लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा खुलासा किया जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फिल्म को लेकर खास बात करती हुई नजर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2024 3:46 अपराह्न

Disha Patani
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: दिशा पटानी फिलहाल फिल्म ‘योद्धा‘ को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आई थी लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा खुलासा किया जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फिल्म को लेकर खास बात करती हुई नजर आई। वहीं इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मौजूद रहे। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिशा फैंस को धन्यवाद देती हुई भी नजर आई। यह वीडियो वाकई काफी खास है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

सिद्धार्थ से Disha Patani ने कहीं दिल की बात

वीडियो को शेयर करते हुए दिशा पाटनी ने कैप्शन में अपनी दिल की बात कही है। उन्होंने लिखा, “योद्धा के लिए आपके प्यार के लिए धन्यवाद। लैला का किरदार निभाना वाकई खास रहा। आपसे लड़ना सबसे मजेदार हिस्सा था। सिद्धार्थ मल्होत्रा चलो इसे फिर से करते हैं।” इस पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “साड़ी में किक करना मस्त है।” तो दूसरे ने लिखा, “ये दिल मांगे मोर अरुण और लैला।”

नेगेटिव किरदार Disha Patani की है पसंद

इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा यह कहते हुए नजर आते हैं कि दिशा पटानी एक बहुत ही मेहनती एक्ट्रेस है। वहीं दिशा पटानी का कहना है कि उन्हें ‘योद्धा’ में अपना सबसे बेस्ट पार्ट यह लगा कि लैला एक निगेटिव कैरेक्टर है। सिद्धार्थ कहते हैं वह जिस तरह पंच और फाइटिंग की ट्रेनिंग लेती थी और मेहनत करती थी वह जबरदस्त था। दिशा बताती है कि सिद्धार्थ संग फाइटिंग करना सबसे ज्यादा टफ था। बाद में योद्धा एक्टर कहते हैं कि निश्चित तौर पर एक्टर और एक्ट्रेस आमने-सामने होते हैं और लोगों को यह पसंद आएगी।

फिल्म की हुई है अब तक इतनी कमाई

‘योद्धा’ फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा अरुण के किरदार में नजर आ रहे हैं तो लैला के किरदार में दिशा पटानी नजर आ रही है। वहीं फिल्म में इन दोनों के अलावा राशि खन्ना भी मुख्य किरदार में है। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को रिलीज हो चुकी है और फिल्म कलेक्शन के मामले में 25 करोड़ के आसपास पहुंची है। ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 4.1 करोड रुपए रहा। यह फिल्म काफी अलग थी जिसे सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने डायरेक्ट किया। फिल्म के प्रमोशन में भी स्टार कास्ट ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026