---Advertisement---

उर्वाशी के बाद Cannes Film Festival के लिए Kiara Advani बनीं Deepika Padukone की कार्बन कॉपी, वीडियो देख फैंस बोले “कॉपी कैट”

उर्वशी रौतेला के बाद अब Kiara Advani को Cannes Film Festival के लिए Deepika Padukone का स्टाइल कॉपी करते देखा गया है। चलिए जानते हैं लोगों ने इसपर कैसे रिएक्ट किया।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 16, 2024 11:58 पूर्वाह्न | Updated: मई 16, 2024 12:33 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कई बड़े सितारे Cannes Film Festival 2024 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने के लिए निकल पड़े हैं। इस बार इवेंट में अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी पहुंचने वाली हैं और बीती रात ही वह फेस्टिवल के लिए रवाना हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं चलिए जानते हैं आखिर क्यों?

दीपिका पादुकोण की कार्बन कॉपी बनीं Kiara Advani

हाल में पैपराजी द्वारा एक्ट्रेस कियारा को कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना होते देखा गया जहां वह काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी दिख रही थीं। लेकिन, उनका एयरपोर्ट पर स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखना उनपर ही भारी पड़ गया है क्योंकि, अपने इस क्लासी लुक में वह और किसी की तरह नहीं बॉलीवुड की महशूर एक्ट्रेस दीपिका के प्रीवियस लुक को कॉपी करती और उन्हीं की तरह सेम स्टाइलिंग में नजर आ रही हैं। और यही कारण है कि, वह अपने लुक के लिए फैंस के हथ्ते चढ़ गई हैं।

फैंस के निशाने पर आईं कियारा

जैसे ही कियारा का यह वीडियो सामने आया हर कोई उनके लुक को दीपिका पादुकोण का लुक बताता या एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल करता नजर आ रहा है। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट कर कहा “कोपींग दीपिका” वहीं दूसरे ने लिखा “हेयरस्टाइल भी कॉपी कर लिया” और एक ने तो यह तक कह दिया “बोरिंग, कॉपी भी करना था तो किसको”।

उर्वशी ने भी किया दीपिका को कॉपी

आपको बता दें, दीपिका पादुकोण के लुक को कॉपी करने वाली केवल कियारा ही नहीं बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से हर किसी का ध्यान खींचने वाली उर्वशी रौतेला भी हैं। लोगों का मानना है कि, हाल में उर्वशी ने दीपिका के 2018 कांस रेड कार्पेट लुक को कॉपी कर अपना कांस लुक क्रिएट किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026