---Advertisement---

Kiara Advani Viral Video: जल्दबाजी में नजर आईं कियारा, इस एक झलक को देख फैंस हुए बेताब

Kiara Advani Viral Video: कियारा आडवाणी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह जल्दबाजी में नजर आ रही है लेकिन उनका स्टाइल देखने के बाद फैंस हैरान रह गए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 19, 2024 6:07 अपराह्न

Kiara Advani Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani Viral Video: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड की लवेबल एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में कियारा आडवाणी टॉप पर शुमार है। लोग उनकी हर एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं और ऐसे में जब भी वह नजर आती है तो पैपराजी की नजरें उन पर अटक जाती है। वैसे तो आमतौर पर कियारा आडवाणी पोज देने में जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं और अक्सर कैमरे पर मस्ती करती हुई नजर आती है। लेकिन इस दफा उन्हें स्पॉट किया गया तो वह काफी जल्दबाजी में नजर आई लेकिन फैंस को तो सिर्फ उनकी एक झलक चाहिए और यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैमरे को देखकर भी नहीं रुकती हैं कियारा

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कियारा आडवाणी कैमरे को देखकर भी नहीं रुकती हैं और वह वहां से चली जाती है। उनके अंदाज को देखने के बाद यही लग रहा है जैसे वह कहीं जल्दबाजी में है। इस दौरान वह व्हाइट स्लीवलेस नेट टॉप के साथ ब्लू डेनिम को पेयर करती हुई दिखाई दी। वही उलझे हुए ओपन हेयर स्टाइल से इस लुक को कंप्लीट कर रही है। हाथों में पर्स लेकर कियारा फुल स्टाइल में दिखाई दे रही है।

लोग कर रहे तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा वॉव तो दूसरे ने कहा एक बार तो रुक जाती मैडम। एक ने कहा डैशिंग लुक तो दूसरे ने कहा आप है असली डॉन। तो एक ने कहा सिद्धार्थ मल्होत्रा को कहां छोड़कर आई हैं।

चर्चा में कियारा

अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहने वाली कियारा पास काफी प्रोजेक्ट्स हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्य प्रेम की कथा’ फिल्म में नजर आई थी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह बहुत जल्द रामचरण के साथ गेम चेंजर में दिखाई देंगी। वहीं उनकी मोस्ट अपडेटिंग फिल्म की लिस्ट में ‘डॉन 3’ भी शामिल है जिसमें एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ तहलका मचाने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026