---Advertisement---

सुपर शेफ बनकर Kiara Advani ने जीता दिल, वीडियो देख लोग बोले- ‘इस टैलेंट का जवाब नहीं’

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने कुकिंग स्किल दिखाकर लोगों को किया इंप्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, फैंस कर रहे हैं तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2024 5:10 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: कियारा आडवाणी सोशल मीडिया सेंसेशन है और अपनी फिल्मों से लेकर लुक तक से सुर्खियां बटोर लेती है। इस बीच उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बार कियारा किसी तस्वीर या फिर फिल्म को लेकर नहीं बल्कि कुकिंग स्किल को लेकर चर्चा में आई है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें कुकीज से वह केक बनाती हुई नजर आ रही है। आइए देखते हैं क्या है वीडियो में खास जो है चर्चा में। फैंस इस वीडियो को देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

केक बनाती दिखीं Kiara Advani

वीडियो में कियारा आडवाणी ओपन चेक्ड शर्ट में अपने स्टाइलिश लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं वह कूकीज से केक बनाती हुई नजर आ रही है इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अपने फेवरेट स्नेक्स से बना रही हूं।” वहीं यहां आप देख सकते हैं कि कियारा केक बना रही है और यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि कियारा को देखकर लोग उन लगातार तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा मोस्ट डिमांडिंग शेफ तो दूसरे ने कहा आप बहुत ही प्यारी लगती है। एक यूजर ने लिखा, “केक से ज्यादा खूबसूरत तो शेफ है।” तो दूसरे ने कहा आपकी खूबसूरती के आगे केक भी फेल है। एक यूजर ने लिखा आपको देखकर केक की क्रेविंग है जाती है। कियारा आडवाणी के कुकिंग स्टाइल और स्किल पर लोग फिदा हो रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएगी कियारा

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्य प्रेम की कथा’ फिल्म में नजर आई थी। वहीं उनकी पाइपलाइन में ‘डॉन 3’ है जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह रामचरण के साथ ‘गेम चेंजर’ में भी नजर आएंगी जिसको लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Sunny Deol

सितम्बर 1, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

सितम्बर 1, 2026

Toxic Box Office Collection Day 6

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Urfi Javed

सितम्बर 1, 2026