---Advertisement---

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1: क्या ‘धुरंधर’ कपिल शर्मा के करियर की दूसरी फिल्म के लिए बनी काल? टिकट खरीदने से पहले जानें हाल

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1: कपिल शर्मा की फिल्म 'किस-किसको प्यार करुं 2' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। इसका कारण रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर' को माना जा रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 13, 2025 12:12 अपराह्न

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा को कहा जाता है। उनके कॉमेडी शो को लोग खूब देखते हैं। लेकिन लगता है कि, मूवी पसंद नहीं कर रहे हैं। करीब 10 साल बाद कपिल शर्मा ‘किस-किस को प्यार करुं’ का पार्ट 2 लेकर आए हैं। लेकिन ऑपनिंग डे पर जो इस मूवी की हालत हुई है उसे देख फैंस का दिल टूट गया है। ‘किस-किस को प्यार करुं 2 ‘ में कपिल शर्मा अलग-अलग धर्मों की लड़कियों से शादी करते हैं और चौथी गर्लफ्रेंड भी रखते हैं। ये एक फैमिली कॉमेडी मूवी है। लेकिन लगता है कि, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ मूवी की सुनामी को ये नहीं झेल सकी है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

‘किस-किसको प्यार करुं 2’ में कपिल शर्मा, मनजोत सिंह, त्रिधा चौधरी, आयशा खान, पारुल गुलाटी और हीरा वरीना जैसे बड़े कलाकार हैं। सभी की एक्टिंग के रिव्यू में तो काफी तारीफ हुई थी। लेकिन थिएटर तक ये जलवा बिखेरने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

लगभग 3 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर सिर्फ 1.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई काफी निराशाजनक मानी जा रही है। जिस कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को देखने के फैंस टीवी और फोन पर चिपके रहते हैं वो थिएटर में पहुंचे ही नहीं हैं। वीकेंड पर अनुकल्प गोस्वामी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी का फिलहाल तो काफी बुरा हाल है। आपको बता दें, साल 2015 में कपिल शर्मा ने ‘किस-किसको प्यार करुं ‘ से बतौर हीरो डेब्यू किया था। ये मूवी लगभग 20 करोड़ के बजट से बनी थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 65 से 70 करोड़ रुपए कमा लिए थे। यही वजह है कि, 10 साल बाद कपिल इसका पार्ट 2 लेकर आए लेकिन ये फैंस को जरा भी पसंद नहीं आयी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

कपिल शर्मा की ‘किस-किस को प्यार करुं 2’ का पहले ही दिन क्यों हुआ बुरा हाल?

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस-किस को प्यार करुं 2’ के खराब प्रदर्शन का एक कारण रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ की आंधी को माना जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों लगता है कि, फिल्म में कपिल ने कुछ नया नहीं किया है वो वैसे ही दिखे हैं जैसे अपने कॉमेडी शो में दिखते हैं। यही वजह है कि, फैंस ने इससे दूरी बनाई है। फिलहाल अभी मूवी के सिर्फ ऑपनिंग डे का कलेक्शन आया है। वीकेंड पर शायद ऑडियंस इसे देखने पहुंचे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

मार्च 18, 2026

Kangana Ranaut

मार्च 18, 2026

Alia Bhatt

मार्च 18, 2026

Sara Ali Khan

मार्च 18, 2026

Ranveer Singh

मार्च 18, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 17, 2026