Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: लंबे समय बाद सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ आखिरकार रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर आज लॉन्च कर दिया गया है और लॉन्चिंग के दौरान सलमान खान का लुक काफी चर्चा में है। वह ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक गॉगल्स में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। सलमान खान के फिल्म का ट्रेलर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक बार फिर सलमान खान ने साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड के भाईजान हैं। सोशल मीडिया पर लॉन्च के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं और इसमें से सलमान खान का स्वैग फैंस को इंप्रेस हो रहे हैं।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ट्रेलर लॉन्च के दौरान स्वेग में दिखे Salman Khan, दबंग लुक देख लोग हुए कायल
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का वीडियो लॉन्च कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान सलमान खान दबंग अंदाज में चर्चा में आ गए है। उनका कूल लुक देख फैंस काफी खुश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
By: Anjali Wala
Published: अप्रैल 10, 2023 9:19 अपराह्न

---Advertisement---





