---Advertisement---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: रिलीज के बाद सलमान की फिल्म को यूजर्स दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन, KRK ने ‘बुढऊ’ कहकर उड़ाया मजाक

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म रिलीज होने के साथ फैंस के बीच खूब सुर्ख़ियों में है। सोशल मीडिया पर फिल्म को यूजर्स से मिली-जुली प्रतिक्रया मिल रही है। अब यह देखना दिलचस्प है कि ओपनिंग डे पर फिल्म कितनी कमाई करती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ लंबे इंतजार के बाद आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फैंस और मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। वहीं फिल्म के स्टारकास्ट इसे जमकर प्रमोट करने में पीछे नहीं रहे हैं। माना जा रहा है कि य ह फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद कमाई करने वाली फिल्म में शामिल होगी। हालांकि इस फिल्म को रिलीज होते ही फैंस की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रया मिल रही है। जहां फैंस फिल्म की तारीफ़ कर इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यु भी दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर रिलीज के बाद कैसी है ‘किसी का भाई किसी की जान’ का रिव्यु।

ट्विटर पर यूजर्स कर रहे हैं रिएक्ट

https://twitter.com/Pathaan_Srkian1/status/1649253141446262784?s=20

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शंस की बात करें तो कुछ यूजर्स इस फिल्म को जहां बकवास बता रहे हैं वहीं फैंस एक बार फिर सलमान के एक्टिंग के कायल हो गए हैं। वैसे फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है। वैसे सलमान खान की बड़े परदे पर 4 साल बाद वापसी हो रही है ऐसे में फैंस के बीच उनका क्रेज साफ झलक रहा है।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की तरह South में भी है Nepotism और परिवारों का कब्जा! ऐसे पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है स्टारडम

केआरके ने एक बार फिर साधा सलमान खान पर निशाना

खुद को फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेंड एनालिस्ट कहने वाले केआरके यानी कमाल राशिद खान ने सलमान खान का एक बार फिर मजाक उड़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “किसी का भाई की जान, आपदा। सलमान खान 80 साल के बुढऊ की तरह दिख रहे हैं। अरे भाईशाब 60 साल की उम्र में अपनी से आधी उमर की लड़की से रोमांस क्या मजाक करते हो। शहनाज गिल अच्छी सपोर्टिंग कास्ट थी, अपना काम ठीक ठाक निभाया है। सलमान दादू।” इस ट्वीट को देख सलमान खान के फैंस भी केआरके को ट्रोल कर रहे हैं।

फिल्म दिखाएगी कमाल या होगी फ्लॉप

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म से शहनाज गिल और पलक तिवारी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर फैंस को खूब इम्प्रेस करती हैं। फिल्म में डांसर राघव जुयाल और सिंगर जस्सी गिल भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद यही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादू दिखाने में कामयाब होगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivek Ranjan Agnihotri

मई 5, 2026

Sandeep Reddy Vanga

मई 5, 2026

Vicky Kaushal

मई 5, 2026

Virat Kohli

मई 5, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4

मई 5, 2026

Thalapathy Vijay

मई 5, 2026