---Advertisement---

इस दिन सात फेरे लेंगे KL Rahul और Athiya Shetty, जानिए शादी को लेकर क्या कुछ हैं तैयारियां

KL Rahul Athiya Shetty Marriage: क्रिकेटर के एल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तारीख का ऐलान भी हो गया है और जानकारी के मुताबिक दोनों 23 जनवरी को सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 18, 2023 6:16 अपराह्न | Updated: जनवरी 18, 2023 9:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

KL Rahul Athiya Shetty Marriage: क्रिकेटर के एल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तारीख का ऐलान भी हो गया है और जानकारी के मुताबिक दोनों 23 जनवरी को सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। सुनील शेट्टी की लाडली अथिया और केएल राहुल लॉन्ग टाइम स्टार कपल रहे हैं और दोनों की शादी को लेकर बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक जोरों शोरों पर चर्चा है। हाल ही में केएल राहुल के घर की तस्वीरें भी सामने आई है जिससे पता लगता है कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

इस तारीख को धूमधाम से होगी अथिया और राहुल की शादी

क्रिकेटर के घर पर शादी की लाइट्स और फूलों की सजावट का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है के एल राहुल के घर की बिल्डिंग को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक राहुल और अथिया की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी। 23 जनवरी को शादी से पहले 21 जनवरी से दोनों की प्री वेडिंग रस्मों का दौर शुरू हो जाएगा।

Also Read: Rakhi Sawant के दर्द पर लोगों को नहीं हुआ यकीन, बताया- ‘प्रेगनेंट हुई थी पर हो गया मिसकैरेज’

शादी को लेकर तैयारियां हैं जोरों पर

बताया जा रहा है कि राहुल और अथिया की शादी में बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों के अलावा सभी करीबी दोस्त और परिवार के सभी सगे संबंधी भी शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर शादी की सजावट की तस्वीरें और वीडियो आते ही राहुल और अथिया के फैंस ने बधाई देने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है की राहुल और अथिया की शादी साउथ इंडियन वेडिंग होगी और हल्दी, मेंहदी, संगीत को लेकर भी ग्रैंड फंक्शन की तैयारी की जा रही है। सुनील शेट्टी और उनकी वाइफ माना शेट्टी अपनी लाडली बेटी की शादी को लेकर खासे उत्साहित है और इस शादी को धमाकेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

Also Read: क्या वाकई में शादी से पहले इस लड़की को प्रेग्नेंट कर चुके हैं Babar Azam, अश्लील MMS वायरल होने के बाद हुआ नया खुलासा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026