---Advertisement---

KL Rahul Birthday: कोजी फोटोज शेयर कर पति पर प्यार लुटाती दिखीं अथिया शेट्टी, कहा- ‘मेरा सबसे बड़ा दिल’

KL Rahul Birthday: खास अंदाज में अथिया शेट्टी ने केएल राहुल को किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर चर्चा में आई एक्ट्रेस और उनका रोमांटिक पोस्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2024 6:31 अपराह्न

KL Rahul Birthday
Follow Us
---Advertisement---

KL Rahul Birthday: अथिया शेट्टी और केएल राहुल भले ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच केएल राहुल के जन्मदिन पर अथिया ने एक प्यारा पोस्ट शेयर कर फैंस के बीच चर्चा में आ गई। क्रिकेटर की पत्नी ने जिस अंदाज में अपने पति को बर्थडे की शुभकामनाएं दी है वह किसी के भी दिल को जीत लेने के लिए काफी है। इसके साथ ही उन्होंने खास अंदाज में अनदेखी तस्वीर शेयर फैंस को जबरदस्त ट्रीट देती हुई नजर आई। यह तस्वीर काफी स्पेशल है क्योंकि दोनों कोजी भी नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में रोमांटिक दिखे कपल

केएल राहुल को बर्थडे पर फैन से खूब बर्थडे विश मिल रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी ने खास अंदाज में अपने पति पर प्यार लुटाया है। पति के जन्मदिन के मौके पर दो तस्वीरें शेयर की है जो वाकई काफी खास है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा, “मेरी पूरी जिंदगी के लिए मेरा सबसे बड़ा दिल हैप्पी बर्थडे मेरा सब कुछ।” उन्होंने इसके साथ एक दिल का इमोजी भी लगाया। तस्वीरों में पति के साथ वेकेशन मोड पर है और साथ में बेड पर कोजी नजर आ रही हैं। जहां पहली तस्वीर में दोनों रोमांटिक होकर कैमरे पर पोज देते दिखे वहीं दूसरी तस्वीर में अथिया राहुल के बाहों में नजर आए और यह तस्वीर ब्लैक और ब्लैक एंड व्हाइट है।

तस्वीर पर फिदा हुए फैंस

दोनों तस्वीर में अथिया-राहुल की खूबसूरती और उनकी बॉन्डिंग देख फैंस उन पर लट्टू हो रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कहा आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे तो एक ने कहा हैप्पी बर्थडे केएल राहुल। एक ने कहा यह बहुत क्यूट है तो दूसरे फैन ने कहा उफ्फ।

डेट करने के बाद हुई थी शादी

गौरतलब है कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अथिया शेट्टी और राहुल शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी। शादी काफी धूमधाम से हुई थी जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं सुनील शेट्टी भी अपने दामाद को लेकर तारीफ के पूल बांधते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026