---Advertisement---

Koffee With Karan 8: दीपिका की आंखों से गिरे आंसू तो पी गए थे रणवीर, 5 साल बाद दिखाई ड्रीमी वेडिंग की झलकियां

Koffee With Karan 8: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ड्रीमी वेडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसे देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपनी शादी की हर एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को तोहफा दिया है। कहने में दो राय नहीं है कि पावर कपल रोमांटिक केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2023 10:38 पूर्वाह्न

Koffee With Karan 8
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: कहने में दो राय नहीं है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पावर कपल कहे जाते हैं। कुछ समय पहले दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थी और यहां तक कि अलग होने की खबरें भी सामने आने लगी थी। हालांकि इस सब के बीच कपल ने इस बात को साबित कर दिया कि उनका प्यार काफी अलग है और उन्हें किसी भी सबूत की जरूरत नहीं है। जी हां, दरअसल कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले गेस्ट के तौर पर दीपवीर शो में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने फैंस को अपने बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग दिखा दी। वहीं इसके बाद हेटर्स को तो मुंह तोड़ जवाब मिला ही लेकिन फैंस को एक खास तोहफा भी मिला। दरअसल सीक्रेट वेडिंग की अनसीन वीडियो शेयर कपल ने ड्रीमी वेडिंग की झलक दिखाई है।

रणवीर को लेकर दीपिका के पिता ने कहीं ये बात

करण के शो में दीपवीर ने अपनी सीक्रेट शादी की झलक फैंस के साथ शेयर कर उन्हें खुश कर दिया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी शादी का वीडियो खूब चर्चा में है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो में वरमाला से लेकर शादी तक की झलक दिखाई गई है। वहीं कुछ मोमेंट्स ऐसे हैं जो काफी इमोशनल है। दरअसल एक जगह पर दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि रणवीर सिंह हमारी फैमिली से काफी अलग है और यही चीज उन्हें खास बनाती है। वह मेरा बेटा है इतना ही नहीं वह वीडियो में आगे कहते हैं कि मेरी चार लोगों की बोरिंग फैमिली थी जिसमें उन्होंने तड़का लगाने का काम किया।

हर एक मोमेंट है खास

वहीं रणवीर सिंह के पिता यह कहते हुए नजर आते हैं कि यह हमेशा कहता था कि मैं किसी दिन दीपिका पादुकोण से शादी करूंगा। वही एक झलक में आप यह भी देख सकते हैं कि रणवीर दुल्हन बनी दीपिका को देखने के लिए बेचैन रहते हैं। उन्हें खुलेआम सबके सामने आई लव यू कहते हैं। वहीं जब शादी के दौरान दीपिका इमोशनल हो जाती हैं तो उनकी आंखों से गिरे आंसू को रणवीर पी जाते हैं। कहने में दोराय नहीं है कि ड्रीमी वेडिंग की हर झलक देखने लायक है। यही वजह है कि फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। जहां इस क्लिप को करण जौहर अपने शो में देखकर वह भी इमोशनल हो गए थे।

आखिर क्यों रणवीर से शादी के लिए मान गई थी दीपिका

इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी में हर एक मोमेंट को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। इतना तो साफ है कि दोनों अपनी शादी से कितने खुश थे। वहीं दीपिका वीडियो में इस बात का खुलासा करती है कि आखिर क्यों उन्होंने रणवीर सिंह को चुना। वह कहती है कि “दुनिया उनके एक साइड को देखती है लेकिन मैं उनके एक और साइड को जानती हूं। वह काफी इंटेलिजेंट है और उनका एक सेंसेटिव पार्ट है। वह रो सकता है और यही उसे खास बनाता है। परफेक्ट।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026