---Advertisement---

Koffee With Karan 8: ‘खानदान’ पर बात कर रहे सैफ अली खान ने तैमूर और जेह को लेकर कहीं ये बात, खोले कई राज

Koffee With Karan 8: सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर हाल ही में कॉफी विद करण में पहुंचे थे और इस दौरान वह अपनी फैमिली को लेकर खूब बात करते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है जिसे हॉटस्टार ने खुद शेयर कर कैप्शन में खानदान की बातचीत लिखा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 30, 2023 5:23 अपराह्न

Koffee with Karan
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: फिलहाल कॉफी विद करण का एपिसोड सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ नजर आए। इस दौरान सैफ और शर्मिला अपने नवाबों के खानदान को लेकर कई खुलासे करते हुए दिखे जो अब एक-एक कर चर्चा में है। वहीं बात निकलवाने में माहिर करण जौहर उनसे एक के बाद एक सवाल करते हुए दिखे। हॉटस्टार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “खानदान के बारे में बातचीत।” जहां तक इस वीडियो की बात करें तो वह वाकई काफी मजेदार है और इसमें एक बार फिर सैफ और शर्मिला अपने परिवार को लेकर बात करते नजर आए। आइए देखते हैं यह वीडियो।

तैमूर और जेह को नहीं है ये पसंद

इस दौरान सैफ अली खान से करण जौहर पूछते हैं कि “क्या ऐसा कोई टॉपिक है जब फैमिली में बहस होने लगती है।” इस पर सैफ अली खान जवाब देते हैं कि बहुत सारे ऐसे टॉपिक होते हैं जैसे की हॉलिडे और खाना। वहीं सैफ इस दौरान यह भी बताते हैं कि तैमूर सोना पसंद नहीं करते हैं। एक्टर का कहना है कि जेह ना ब्रश करना चाहता है ना नहाना चाहता है और ना स्कूल जाना चाहता है। करण इसपर मजे लेकर कहते हैं कि वह कुछ भी नहीं करना चाहते हैं। इस दौरान करण सैफ से सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के बारे में भी सवाल करते हैं।

तैमूर का बेस्ट फ्रेंड है करण का बेटा

इस वीडियो में करण यह खुलासा करते हैं कि तैमूर और उनके बेटे बेस्ट फ्रेंड हैं। इस दौरान सैफ और करण शर्मिला टैगोर के सामने काफी मस्ती करते हुए दिखते हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि तैमूर उनके बेटे को क्लास में सबके सामने यश जी कहते हैं। वही शर्मिला और सैफ के रिश्ते को लेकर भी करण बात करते हुए दिखते हैं।

सारा और इब्राहिम संग रिश्ते पर सैफ ने कहीं ये बात

वीडियो में करण यह कहते हैं कि जब मैं करीना, सैफ अली खान, तैमूर, जेह और इब्राहिम सारा को एक साथ देखता हूं तो मुझे लगता है कि कुछ भी हो जाए कितनी अलगाव और परेशानी आ जाए लेकिन एक साथ ये कितने अच्छे लगते हैं और ये कितने खुश हैं। ऐसे में सैफ अली खान का कहना है कि सब की जिंदगी में कुछ ना कुछ होता है और कुछ भी स्क्रिप्ट नहीं होता है जो करण जौहर बनाते हैं। ऐसे में यह सब करना आसान नहीं है। फिलहाल नवाबों के खानदान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026