---Advertisement---

Koffee With Karan 8: क्या होगा जब काजोल और रानी से साथ में मिलेंगे करण, प्रोमो देख लोगों की बढ़ी बेताबी

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण में बहुत जल्द रानी मुखर्जी और काजोल की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है। इस दौरान करण जबरदस्त खुलासे करेंगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 27, 2023 12:10 अपराह्न

Koffee With Karan 8
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: सेलिब्रिटी टॉक शो कॉफ़ी विद करण सीजन 8 सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। यहां करण जौहर बॉलीवुड सेलेब्स से मिलते हैं और उनके बारे में कई खुलासे भी करते हैं। यह बात सच है कि करण जौहर की रानी मुखर्जी और काजोल के साथ दोस्ती कितनी पुरानी है। ऐसे में अगर ये तीन दोस्त एक साथ मिलेंगे तो धमाल मचाना तो लाजमी है। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसमें करण जौहर के टॉक शो में काजोल और रानी मुखर्जी एक साथ नजर आ रही है। लाजमी है कि इस दौरान कई राज खुलेंगे और कई खुलासे होने वाले हैं। तो आइए जानते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास।

काजोल की हुई बोलती बंद

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो रानी मुखर्जी करण जौहर को अब्यूजीव कहती हुई नजर आती हैं। वहीं यह भी कहती है कि करण जौहर ने एक बार उनसे खाना भी छीन लिया था और मारा भी था। वहीं काजोल इस खुलासे के बाद चौक जाती है। इस दौरान करण जौहर अपनी सफाई देते हुए नजर आते हैं। टॉक शो में करण काजोल से यह पूछते हुए नजर आते हैं कि आपकी कौन सी फिल्म है जिसमें रानी मुखर्जी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थी। काजोल चुप हो जाती है और सोचने लगती है।

काजोल की इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में दिखी रानी

ऐसे में करण जवाब देते हुए कहते हैं वह फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘कभी खुशी कभी गम’ थी और इस जवाब के बाद रानी और काजल शॉक्ड रह जाती हैं। वहीं करण जौहर इस दौरान कई खुलासे करते हुए दिखाई देते हैं। अपनी जिंदगी से जुड़ी कहानी मजेदार किस्से सुनाते हैं। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं क्योंकि यह तिकड़ी जोड़ी हमेशा से काफी सुर्खियों में रही है। ऐसे में एक स्टेज पर तीनों को एक साथ देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026