---Advertisement---

Koffee with Karan 8: दीपिका के सामने क्यों रणवीर ने करण जौहर को कहा ‘ठर्की अंकल’, सीक्रेट एंगेजमेंट का किया खुलासा

Koffee with Karan 8: करण जौहर के सामने सेलेब्स की बोलती बंद हो जाती है लेकिन इस बीच एक प्रोमो चर्चा में है। इसमें दीपिका और रणवीर चैट शो में शिरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल कई खुलासे करते हुए नजर आएंगे। वहीं शो में रणवीर यह भी कह देते हैं कि उनकी सगाई सेक्रेटली पहले ही हो चुकी थी जिसकी खबर किसी को नहीं थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2023 1:07 अपराह्न

Koffee with Karan 8
Follow Us
---Advertisement---

Koffee with Karan 8: करण जौहर के चैट रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण 8‘ का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में जल्द इस शो का आठवां सीजन ऑनएयर होने के लिए तैयार है। वहीं सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल इस शो में आए दिन सेलेब्स के छिपे हुए राज का खुलासा होता है और ऐसे में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते की सच्चाई इस शो में खुलती हुई नजर आएगी। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी चर्चा में है जिसमें दीपिका और रणवीर पहली बार एक साथ करण जौहर के सामने नजर आएंगे और इस दौरान हुए कई सीक्रेट चीजों का खुलासा करेंगे।।

रणवीर ने किया मजेदार खुलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो में आप देख सकते हैं कि दीपिका और रणवीर ऑल ब्लैक लुक में एक साथ ट्विन करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग तो देखने लायक है ही लेकिन लोगों के बीच फिलहाल दोनों की सीक्रेट सगाई काफी चर्चा में है। इस शो में कपल ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी सगाई साल 2015 में चुपचाप हो गई थी। इस प्रोमो में रणवीर ने कहा कि “उन्होंने चुपचाप सगाई कर ली थी क्योंकि इससे पहले दीपिका किसी और कि हो जाए मैं अपना चप्पल रख देता हूं ताकि यह मेरी हो जाए।”

आखिर क्यों करण से बोले रणवीर ‘थैंक्स ठर्की अंकल’

वहीं प्रोमो में करण रणवीर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। जब करण दीपिका रणवीर को स्मोकिंग हॉट कहते हैं तो रणवीर सिंह भी मजाक में रहते ‘थैंक्स ठर्की अंकल’ और इसके बाद करण की खामोशी देखने लायक होती है। गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका की शादी 2018 में हुई थी। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उनकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है।

दीपिका को पसंद है इस एक्टर संग अपनी जोड़ी

प्रोमो में दीपिका पादुकोण से जब यह पूछा जाता है कि रणवीर सिंह के अलावा उनकी सबसे बेस्ट केमेस्ट्री ऑन स्क्रीन किसके साथ है। तो बिना देर किए हुए एक्ट्रेस जवाब देती है कि उनकी केमिस्ट्री ऋतिक के साथ सबसे अच्छी है जिसे देखने के लिए लोग बेताब हैं। गौरतलब है कि दोनों बहुत जल्द ‘फाइटर’ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026