---Advertisement---

kozhikode Suicide Case: आदमी पर छेड़ने का आरोप लगाने वाली महिला अब नहीं बचेगी! दीपक की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

kozhikode Suicide Case:केरल में महिला के द्वारा बस के अंदर एक आदमी पर आरोप लगाया था। जिसके बाद दीपक ने आत्म हत्या कर ली। अब महिला पर केस दर्ज हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 20, 2026 11:11 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 20, 2026 11:56 पूर्वाह्न

kozhikode Suicide Case
Follow Us
---Advertisement---

Kozhikode Suicide Case: बुधवार से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें महिला के द्वारा एक आदमी का वीडियो बनाया गया है। जिसमें वो यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रही थी। ये घटना इतना ज्यादा वायरल हुई की आरोपी दीपक यू ने मौत को गले लगा लिया। आदमी की मौत का कारण परिजन महिला के द्वारा बनाए उस वीडियो को बता रहे, जिसमें वो छोड़छाड़ का आरोप लगा रही थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 108 में केस दर्ज कर लिया है। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज पुलिस के द्वारा शिमजिथा मुस्तफा पर केस किया गया है। महिला वडाकरा की रहने वाली है।

Kozhikode Suicide Case: यौन उत्पीड़न लगाने वाली महिला पर केस दर्ज

महिला की उम्र 35 साल है। शिमजिथा मुस्तफा पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 108 में मामला दर्ज हुआ है। इस धारा में 10 साल की सजा और जुर्माना तक लगता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, परिजनों का कहना है कि, जब दीपक का वीडियो वायरल हुआ तो वो टेंशन में आ गया था। इसके बाद पुथियारा के रहने वाले दीपक ने गोविंदपुरम के अपने घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने घटना की जांच के साथ न्याय की मांग की है।

केरल की बस में क्या हुआ था?

आपको बता दें, दीपक शुक्रवार को टेक्सटाइल फर्म में काम काम करने के लिए घर से निकले थे। इसके लिए उन्होंने बस ली थी।

इसी दौरान शिमजिथा मुस्तफा नाम की महिला ने उनका वीडियो बनाया और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि, दीपक को सदमा लगा और उसने बदनामी होने के डर से फांसी लगा ली। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में जाकर केस दर्ज कराया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 20 June 2026

जून 19, 2026

Rain Alert 20 June 2026

जून 19, 2026

Viral Video

जून 19, 2026

Namo Bharat Train

जून 19, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 19, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 19, 2026