---Advertisement---

Kriti Sanon ने नूपुर सेनन के लिए स्पेशल मेहंदी दिखाकर बयां किए दिल के जज्बात, जीजा स्टेबिन बेन की खींची टांग

Kriti Sanon: कृति सेनन ने अपनी बहन की शादी की अलग-अलग झलकियां शेयर करते हुए उस पर प्यार लुटाती हुई नजर आई। आइए देखते हैं आखिर पोस्ट में ऐसा क्या कहा जो निश्चित तौर पर इमोशनल कर देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 15, 2026 12:13 अपराह्न

Kriti Sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी हो चुकी है और वह स्टेबिन बेन की दुल्हनिया बन चुकी है। इस सबके बीच बहन को ससुराल जाने के बाद कृति सेनन किस तरह महसूस कर रही है इसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट किया। अपने जज्बात को बयां करती हुई नजर आई। इस दौरान अपने जीजा स्टेबिन बैन की टांग खींचती हुई दिखी तो वही उनकी मेहंदी की झलक देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं। इसे उन्होंने अपनी बहन को डेडिकेट किया है। आइए जानते हैं पोस्ट में क्या लिखा कृति सेनन ने जिसे देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं।

छोटी बहन नूपुर सेनन की शादी के बाद क्या महसूस कर रही Kriti Sanon

नूपुर सेनन की अलग-अलग झलकियां शेयर कर कृति सेनन ने कहा, “जो मैं महसूस कर रही हूं उसे बताने के लिए शब्द कभी काफी नहीं होंगे। अभी भी यकीन नहीं हो रहा, मेरी छोटी बहन की शादी हो गई! जब मैं 5 साल की थी, तब तुम्हें पहली बार अपनी बाहों में लेने से लेकर, अब तुम्हारी चादर पकड़ने और तुम्हें अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन के रूप में सजे हुए देखने तक तुम्हें इतना खुश, प्यार में और अपनी ज़िंदगी का अगला और सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू करते हुए देखकर मेरा दिल भर आया है, तुम्हारे लिए हमें इससे बेहतर लाइफ पार्टनर नहीं मिल सकता था।”

जीजा स्टेबिन बेन के लिए क्या बोली कृति सेनन

स्टेबिन बेन को लेकर कृति सेनन ने कहा, “तुम 5 साल से ज़्यादा समय से हमारे परिवार का हिस्सा हो और हर गुज़रते साल के साथ हमारा रिश्ता और मज़बूत हुआ है.. मैं तुमसे प्यार करती हूं स्टेबू और मुझे पता है कि मुझे ज़िंदगी भर के लिए एक भाई और दोस्त मिल गया है जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। तुम दोनों को शादी करते और कसमें खाते देखना मेरी ज़िंदगी के सबसे इमोशनल और खूबसूरत पलों में से एक रहा है! कितनी कीमती यादें तुम दोनों को ज़िंदगी भर की खुशी और प्यार की शुभकामनाएं। वह मेरी जान है और मुझे पता है कि वह तुम्हारी भी है.. ज़िंदगी भर के लिए! मैं सच में उसे “दूर नहीं भेज रही हूं”, तो सेनन परिवार में तुम्हारा स्वागत है।

कृति सेनन का बहन के लिए प्यार है खास

कृति सेनन ने आगे कहा कि “नूपुर सेनन भले ही मुझे पता है कि तुम 20 मिनट की दूरी पर रहोगी और घर आती रहोगी, लेकिन तुम्हारे बिना घर सच में खाली लगता है पर मुझे खुशी है कि अब तुम 2 घरों में खुशियां बांटोगी उफ़.. तुम दोनों से चांद तक और वापस आने जितना प्यार करती हूं।” इस दौरान कृति अलग-अलग झलकियां दिखाकर अपनी बहन की नई जिंदगी को लेकर उसे शुभकामनाएं देती हुई दिखी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026