---Advertisement---

Kriti Sanon ने इस खास प्रोडक्ट को किया लॉन्च! क्या यह है ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक्ट्रेस की ब्यूटी का राज

Kriti Sanon: हाल ही में शाहिद कपूर संग ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में सिफरा के किरदार में नजर आने वाली कृति सेनन फैंस की चहेती है। अपनी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक में जलवे दिखा रही कृति को लोग काफी पसंद भी करते हैं। ऐसे में फैंस के बीच एक्ट्रेस स्क्रीन सीक्रेट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2024 5:35 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:55 अपराह्न

kriti sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: हाल ही में शाहिद कपूर संग ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में सिफरा के किरदार में नजर आने वाली कृति सेनन फैंस की चहेती है। अपनी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक में जलवे दिखा रही कृति को लोग काफी पसंद भी करते हैं। ऐसे में फैंस के बीच एक्ट्रेस स्क्रीन सीक्रेट को बताती नजर आई वह भी खास अंदाज में। दरअसल कृति एक प्रोडक्ट को लॉन्च करती हुई दिखी है। अपनी खास झलक दिखाकर कृति ने खुलासा किया कि स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए क्लींजर किस तरह मायने रखती है। उन्होंने ड्राई स्किन ही नहीं ऑयली स्किन के लिए भी प्रोडक्ट को शेयर करती हुई दिखी।

Kriti Sanon ने प्रोडक्ट को किया लॉन्च

कृति सेनन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अंत में यह यहां है। हमारा सबसे अधिक अनुरोधित प्रोडक्ट क्लिंजर। हमारा मानना है कि त्वचा की देखभाल अच्छी सफाई से शुरू होती है। हमें गर्व है कि हमारे पास हाई फंड क्लिंजर है जो आपकी त्वचा में पोषण और नमी वापस लाते हुए सारी गंदगी और तेल हटा देते हैं। हमारी रूखी त्वचा वाले बच्चे के लिए क्रीमी मॉइश्चराइजिंग क्लिंजर और ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए ऑयल कंट्रोल डेली एक्सफोलिएटिंग क्लींजर।

तो उन बुनियादी क्लींजर से समझौता करना बंद करें जो आपकी त्वचा से उसकी नमी छीन लेते हैं और मुस्कुराना मुश्किल कर देते हैं। चलिए बियोंड बेसिक पर चलते हैं। आप इस प्रोडक्ट को अमेजॉन फ्लिपकार्ट या नायका पर खरीद सकते हैं। प्यार से कृति सेनन।”

Kriti Sanon खूबसूरत लुक में आई नजर

कृति सेनन अपने इस प्रोडक्ट को शेयर करते हुए अपनी एक खास झलक भी दिखाई है जिसमें वह वाइट बाथरोब में दिखाई दे रही है। स्टाइलिश बाथरोब को फ्लॉन्ट कर रही कृति पोनीटेल हेयरस्टाइल और सटल मेकअप में है। इसके अलावा हर तस्वीर में वह अलग-अलग पोज दे रही है और अंत में इस क्लींजर की खासियत बताती हुई नजर आई। फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और इस प्रोडक्ट को जमकर सर्च कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में कृति शाहिद कपूर के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026