---Advertisement---

Kritika Kamra Gaurav Kapur की रिसेप्शन पार्टी में सजी सितारों की महफिल, दुल्हे राजा ने इस तरह दुल्हन को किया प्रपोज

Kritika Kamra Gaurav Kapur: रिसेप्शन पार्टी में कृतिका और गौरव ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं किस तरह से कृतिका को डांस से किया इंप्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2026 11:30 पूर्वाह्न

Kritika Kamra Gaurav Kapur
Follow Us
---Advertisement---

Kritika Kamra Gaurav Kapur: ग्लैमर इंडस्ट्री में शादी हो या रिसेप्शन सितारों की बारात जरूर होती है। फिलहाल गौरव कपूर कृतिका कामरा इंटिमेट वेडिंग ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है जहां सिंपल सेरेमनी में हमेशा के लिए कपल एक हो चुके हैं। इस सबके बीच एक जबरदस्त रिसेप्शन पार्टी देकर उन्होंने अपने इंडस्ट्री के लोगों के साथ इस माहौल को रंगीन बनाया। जहां दूल्हे राजा ने दुल्हन को कुछ इस तरह से प्रपोज किया कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वाकई काफी क्यूट है और लोगों का दिल जीत रहा है जिस पर फैंस भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

भरी महफिल में कृतिका कामरा के लिए दीवाने दिखे गौरव कपूर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Forums (@indiaforums)

जहां कृतिका कामरा गौरव कपूर की रिसेप्शन पार्टी की बात करें तो यहां नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान, मलाइका अरोड़ा, सचिन तेंदुलकर, अंजलि तेंदुलकर, युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर्स और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को देखा गया। वहीं इस सबके बीच गौरव कपूर ने अपनी दुल्हनिया कृतिका कामरा के लिए जो किया उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। निश्चित तौर पर अपनी धुन पर मेहमानों को नचाते हुए दूल्हे ने दुल्हनिया को मुझसे शादी करोगी गाने पर डांस करके प्यार का इजहार किया।

इस तरह से गौरव कपूर ने कृतिका कामरा का जीता दिल

रिसेप्शन पार्टी के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जहां कृतिका कामरा भी प्रियंका चोपड़ा की तरह अदाएं दिखा रही है लेकिन अपनी दुल्हनिया को मनाने के लिए गौरव कपूर जिस तरह से डांस करते हैं वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनकी जोड़ी सुर्खियों में आ गई है। फैंस वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।

Kritika Kamra Gaurav Kapur का रिसेप्शन लुक देख फैंस हुए फिदा

जहां तक बात करें कृतिका कामरा और गौरव कपूर के रिसेप्शन लुक की तो एक्ट्रेस ने वी नेक बॉडी हगिंग लाइट ब्लू गाउन को डायमंड नेकलेस के साथ कंप्लीट किया था। वहीं ब्लू फॉर्मल सूट में गौरव भी काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। उनके इस रॉयल अंदाज पर फैंस फिदा है और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

जहां तक बात करें गौरव कपूर की तो कृतिका कामरा से पहले भी उनकी शादी किरत भट्टल के साथ हुई थी। 7 साल का उनका रिश्ता 2021 में खत्म हो गया जिसके बाद कृतिका के साथ उन्होंने इंटिमेट वेडिंग की है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 13, 2026

Aditya Dhar

मार्च 13, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 13, 2026

Sooraj Barjatya Daughter Wedding

मार्च 13, 2026

Kumbh Girl Monalisa

मार्च 13, 2026

Fatty Liver

मार्च 13, 2026