---Advertisement---

Shah Rukh Khan को लेकर बदले KRK के सुर, अपकमिंग फिल्म Dunki की कमाई पर खुलेआम कह दी ये बात

KRK: खुद को क्रिटिक किंग कहने वाले केआरके यानि कमाल राशिद खान ने शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। अक्सर खान और बॉलीवुड को निशाने पर लेने वाले केआरके इन दिनों शाहरुख खान पर मेहरबान नजर आ रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। अब ऐसे में डंकी को लेकर क्या कह गए केआरके।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2023 1:25 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

KRK: खुद को ट्रेंड एनालिस्ट और क्रिटिक किंग कहने वाले केआरके यानि कमाल राशिद खान सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड फिल्मों और खासकर इंडस्ट्री के खान को आए दिन निशाने पर लेना जैसे केआरके को काफी पसंद है। यही वजह है कि वह आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी को निशाने पर लेते हैं लेकिन इस सबके बीच केआरके का सुर बदल गया है और वह पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां बीते दिनों उन्होंने ‘जवान‘ फिल्म की तारीफ की वहीं अब शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कह दिए जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

शाहरुख खान को लेकर केआरके ने की तारीफ

दरअसल केआरके शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को लेकर बात करते हुए नजर आए। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी लेकिन अब डंकी को लेकर केआरके ने ट्वीट किया है और अपनी भविष्यवाणी बताई है। अक्सर फिल्मों को ट्रोल करने वाले केआरके शाहरुख खान की फिल्म के दीवाने हो गए हैं और यह बात हम नहीं बल्कि उनका लेटेस्ट ट्वीट बता रहा है कि वह फिल्म को लेकर कितना एक्साइटेड हैं।

डंकी को लेकर केआरके ने कहीं ये बात

राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर केआरके ने ट्वीट किया, “मुझे लगता है कि फिल्म डंकी इंडिया में ही 700 से 800 करोड़ का बिजनेस करेगी तो शाहरुख खान को एडवांस में बधाई।” वहीं केआरके के इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि आखिर इसे हुआ क्या है कि यह शाहरुख खान की तारीफ कर रहा है। लोग केआरके की चुटकी लेने में पीछे नहीं हैं।

‘डंकी’ भी हो सकती है ब्लॉकबस्टर

गौरतलब है कि शाहरुख खान की ‘पठान’ साल की शुरुआत में ही काफी धमाल मचाती हुई दिखी थी। वहीं अब उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ भी 500 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। ऐसे में कहने में कोई दो राय नहीं है कि बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का जलवा किस कदर बरकरार है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान बहुत जल्द राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में नजर आएंगे और यह भी ब्लॉकबस्टर हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026