---Advertisement---

Kunickaa Sadanand: जिस कुमार सानू संग थे इश्क के चर्चे उन्ही के बेटे ने कहा ‘मजाक’, तान्या मित्तल और कुनिका के क्लेश में आया न्यू ट्विस्ट

Kunickaa Sadanand: कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के फैंस के बीच बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस सब के बीच अब एक और दिलचस्प मोड़ सामने आया है क्योंकि कुमार सानू के बेटे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2026 5:46 अपराह्न

Kunickaa Sadanand
Follow Us
---Advertisement---

Kunickaa Sadanand: बिग बॉस 19 खत्म हुए महीने बीत चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर कैट फाइट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां कुनिका सदानंद अपने हेटर्स और तान्या मित्तल के फैंस को मुंहतोड़ जवाब देने में पीछे नहीं है। 2 दिन से इस क्लेश की शुरुआत हुई जब कुछ यूजर्स कुनिका सदानंद और कुमार सानू के साथ रिश्ते के बीच उनके बेटे अयान को लाने की हिम्मत दिखाई। इसका जवाब देते हुए कुनिका ने उस हेटर को गटर छाप तक कह दिया था। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर हर एक यूजर को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं लेकिन इस सब के बीच कुमार सानू के बेटे जान ने क्या इशारों इशारों में कुनिका सदानंद को मजाक कह दिया।

Kunickaa Sadanand पर कुमार सानू के बेटे ने किया तंज

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुमार सानू के बेटे जान ने एक पोस्ट किया जिसमें लिखा, “तान्या मित्तल के सभी फैन जो मुझे डीएम कर रहे हैं कि कोई उनके बेटे और फरहाना के नाम पर तानिया को तंग कर रहे हैं। मेरे पास आपके लिए बस यही सलाह है कि इंडस्ट्री में मजाक समझे जाने वाले किसी को सीरियसली मत लो मुझे दोनों कंटेस्टेंट फरहाना और तान्या पसंद है।” इसके साथ ही जान ने यह भी कहा जो खुद मजाक बनी हुई है उसको सीरियसली मत लो हर हर महादेव।

कुनिका सदानंद का फूटा हर एक हेटर पर गुस्सा

इस सब की शुरुआत बीते दिन एक ऐसे पोस्ट के साथ हुई थी जिसका मुंह तोड़ जवाब देने में कुनिका सदानंद पीछे नहीं रही जहां कथित तौर पर एक यूज़र ने यह कह दिया कि कुमार सानू और कुनिका सदानंद के बेटे अयान का चेहरा मिलता जुलता है। कुनिका सदानंद को बुढ़िया और न जाने क्या-क्या बोला जा रहा हैं लेकिन बिग बॉस 19 फेम हर एक का जवाब दे रही है।

तान्या मित्तल ने किया कृप्टिक पोस्ट

वहीं इस सबके बीच तान्या मित्तल ने भी एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा, “वनवास के समय, एक दिन सीता मां चल रही थी। ज़मीन पर कांटे थे, पत्थर थे — पैरों में चोट लग रही थी। राम जी ने कहा तुम्हें तकलीफ़ हो रही है, मैं तुम्हें उठा लेता हूं। सीता मां मुस्कुराई और बोली: मैं चलना चाहती हूं क्योंकि मुझे अपनी मा—पृथ्वी—से कुछ सीखना है। फिर उन्होंने धरती को छूकर कहा मा, तुम रोज़ लाखों पैरों का बोझ उठाती हो, फिर भी कभी शिकायत नहीं करती। उस रात, कहना है, पृथ्वी मां ने सीता मां को सपने में दर्शन दिए और कहा: जो सह लेता है, वो कमज़ोर नहीं होता।
जो धैर्य रखता है, वही सबसे बलवान होता है। उस दिन के बाद सीता मां ने कभी अपने दुख को शब्द नहीं दिया। उनका सहन-शक्ति ही उनका शास्त्र बन गया।”

अब यह दिलचस्प होने वाला है कि जान के कमेंट के बाद इस पर कुनिका सदानंद क्या प्रतिक्रिया देती है। रिपोर्ट की माने तो 6 साल तक कुमार सानू के साथ सीरियस रिलेशनशिप में रह चुकी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026