---Advertisement---

दो बच्चों की मां Kylie Jenner को दोबारा हुआ इश्क वाला लव, इस हॉलीवुड एक्टर संग सरेआम लिपलॉक करती आई नजर

Kylie Jenner: सोशल मीडिया पर हॉलीवुड एक्टर टिमोथी चेलमेट और मॉडल काइली जेनर काफी चर्चा में है। दोनों का लिप लॉक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे दोनों एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान उन्हें किसी की कोई परवाह नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तो कंफर्म मानी जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2023 6:15 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:05 पूर्वाह्न

Kylie Jenner
Follow Us
---Advertisement---

Kylie Jenner: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी काइली जेनर फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस बार वजह काफी अलग है। पिछले कुछ समय से हॉलीवुड एक्टर टिमोथी चेलमेट के साथ रिलेशनशिप को लेकर काइली काफी चर्चा में रही है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन अब उन्होंने अपने प्यार का इजहार खुलेआम कर दिया है। उन्होंने बता दिया कि उनका प्यार काफी आगे बढ़ चुका है। जी हां, सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वे दोनों एक दूसरे को लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

इंजॉय करते-करते रोमांटिक हुए कपल

मिली जानकारी के मुताबिक काइली और टिमोथी पॉपुलर सिंगर बीयोन्सी के लॉस एंजिल्स में आयोजित एक कंसर्ट को एंजॉय करने के लिए पहुंचे थे। इस इवेंट में हॉलीवुड के कई नामी सितारे नजर आए लेकिन इस दौरान काइली और उनके बॉयफ्रेंड सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। दरअसल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंसर्ट में दोनों पहले एंजॉय कर रहे होते हैं और धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ जाते हैं और फिर उनका लिप लॉक वीडियो कैमरे में कैद हो जाता है।

पिछले कुछ समय से डेट कर रहे काइली और टिमोथी

यह वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर काफी चर्चा में है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में काइली और टिमोथी कंसर्ट में गाने को एंजॉय कर रहे हैं और झूम रहे हैं लेकिन अचानक वे एक दूसरे का साथ रोमांटिक हो जाते हैं और फिर किस करने लगते हैं। कहा जा रहा है कि अप्रैल 2023 से काइली और टिमोथी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन उन्हें एक साथ नहीं देखा गया है।

एक्स बॉयफ्रेंड से दो बच्चों की मां हैं काइली

बता दें कि काइली इससे पहले अमेरिकन सिंगर रैपर ट्रेविस स्कॉट के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। काइली ने पिछले साल ही अपने बेटे को जन्म दिया वहीं उनकी बेटी 5 साल की है। हालांकि दो बच्चे होने के बावजूद ट्रेविस के साथ उनकी रिलेशन ज्यादा दिन नहीं चली और वे एक दूसरे से अलग हो गए लेकिन अब एक बार फिर उनके जिंदगी में प्यार ने दस्तक दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026