---Advertisement---

Lara Dutta: 47 साल की ‘रामायण’ की कैकेयी रखती हैं फिटनेस को लेकर अलग नजरिया, जानिए रणबीर कपूर की ऑनस्क्रीन मां कैसे बनी इंस्पिरेशन

Lara Dutta: रणबीर कपूर की रामायण में नजर आने वाली एक्ट्रेस आखिर किस चीज को मानती है अपना रियल फिटनेस और क्या है उनके लिए हेल्दी रहने का मूल मंत्र। आइए जानते हैं फैंसी डाइट को लेकर उन्होंने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Lara Dutta
Follow Us
---Advertisement---

Lara Dutta: महेश भूपति के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रही एक्ट्रेस 16 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही है और पिछले कुछ समय से रणबीर कपूर की रामायण में कैकेयी के किरदार को लेकर चर्चा में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं लारा दत्ता की जो 47 साल की भले हो लेकिन उनकी उम्र का अंदाजा उन्हें देखकर नहीं लगाया जा सकता। क्या आपको पता है कि फिटनेस को लेकर उनका अलग नजरिया है। आइए जानते हैं आखिर डाइट और फिटनेस को लेकर रामायण एक्ट्रेस लारा दत्ता क्या सोचती है।

रामायण एक्ट्रेस ने शरीर को फिट रखने के लिए बदल ली ये आदत

लारा का कहना है कि जीवन को एंजॉय करना और पूरी तरह से जीना ही मूल मंत्र है। क्रैश डाइट या फिटनेस को लेकर उनका जुनून ज्यादा कभी भी नहीं रहा। बड़े पर्दे पर लंबे समय के बाद लारा दत्ता वापसी करने वाली है लेकिन खुद को फिट रखने के लिए अक्सर वह चर्चा में बनी रहती है। दरअसल खुद एक्ट्रेस ने बताया है कि वह 16 साल से नॉनवेज का सेवन नहीं की है और यह उनकी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद रहा। उन्होंने खुद के लिए शाकाहारी बना चुना है।

क्यों डाइट से ज्यादा हेल्थ पर फोकस करती है लारा दत्ता

इसके साथ ही रामायण एक्ट्रेस का कहना है कि 20 और 30 साल की उम्र में आप अलग-अलग कोर्स और डाइट को फॉलो करते हैं जो आपको दुबला पतला दिखाने के लिए बेस्ट होता है लेकिन यह आगे चलकर आपके लिए अनहेल्दी साबित होता है क्योंकि 40 की उम्र के बाद आपका मसल धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसकी वजह से आपको जरूरी कैल्शियम नहीं मिल पाती है तो ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानियों से बचने के लिए इस तरह की डाइट को फॉलो नहीं करती है।

फिटनेस से ज्यादा इस चीज को तवज्जो

लारा दत्ता का मानना है कि वह दुबली पतली नहीं बल्कि मजबूत शरीर चाहती है क्योंकि उनके पीछे उनकी एक बेटी है। वह कहती है कि मैं अपने उम्र की महिलाओं से ज्यादा मजबूत हूं और मैं वह सभी चीज कर सकती हूं जो वह नहीं कर सकते हैं। फिटनेस को लेकर बात कर रही लारा ने कहा उनके लिए स्वस्थ रहना ही असली फिटनेस है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कहा जा रहा है कि लारा दत्ता रणबीर कपूर की रामायण में नजर आने वाली है जो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली है जिसका पहला पार्ट 2026 दिवाली पर तो दूसरा पार्ट 2027 दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें सनी देओल, यश, रवि दुबे नजर आने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026