---Advertisement---

Laughter Chefs 3: क्या अमाल मलिक ने अनु मलिक की नकल कर इस तरह ली फिरकी, होली के रंग में लगा मस्ती का तड़का

Laughter Chefs 3: अमाल मलिक होली के रंग में लाफ्टर शेफ्स में तड़का लगाने के लिए आने वाले हैं। ऐसे में मजेदार प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसे देखकर निश्चित तौर पर बिग बॉस 19 के फैंस एक्साइटेड हो जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे अनु मलिक की फिरकी लेते दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2026 2:23 अपराह्न

Laughter Chefs 3
Follow Us
---Advertisement---

Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 के आने वाले एपिसोड में होली का तड़का लगने वाला है और ऐसे में समां बांधने के लिए शो में अमाल मलिक अपनी सिंगिंग से जादू चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान लाफ्टर शेफ्स 3 में मस्ती का तड़का लगने वाला है। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जो आने वाले एपिसोड को और खास बनाता है। जहां वह अपने ही चाचा अनु मलिक पर कटाक्ष करते हुए नजर आते हैं।ऐसे में रसोई के तड़के में किस तरह से अमाल मलिक अपना जलवा दिखाएंगे देखना दिलचस्प हो सकता है।

Laughter Chefs 3 में अमाल मलिक ने इस तरह अनु मलिक के लिए मजे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अमाल मलिक लाफ्टर शेफ्स 3 में पहुंचते हैं जहां कृष्णा अभिषेक के कहने के बाद अमाल मलिक कहते हैं, “एक नए मलिक का अनु मलिक को।” इस दौरान हुआ अनु मलिक के पॉपुलर होली सॉन्ग होलिया में उड़े गुलाल को उनकी आवाज में नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तरह कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। अमाल मलिक को लाफ्टर शेफ्स 3 में निया शर्मा अपना पड़ोसी बताती है जिस पर अमाल हंसते हुए कहते हैं मेरे मां बाप वहां रहते हैं।

निया शर्मा को क्या अमाल मलिक से मिला रिजेक्शन

इस दौरान लाफ्टर शेफ्स 3 में कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि अमाल कह रहा है कि मैं जहां भी रहूं लेकिन तुम अपनी हद में रहो। इस दौरान अभिषेक कुमार हंसते हुए कहते हैं कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि निया भी रिजेक्ट हो सकती है।जिस पर सभी लोग हंसने लगते हैं ऐसे में म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का एक साथ तड़का देखना वाकई काफी मनोरंजक होने वाला है। आने वाले एपिसोड को इंटरेस्टिंग बनाता है।

प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया “किचेन में चलाएंगे होली का कमाल जब लाफ्टर शेफ्स से मिलने आएंगे अमाल।” बिग बॉस 19 के बाद इस तरह से अमाल मलिक कलर्स चैनल पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026