---Advertisement---

Laughter Chefs 3: किचन की अदला बदली के बीच मेकर्स का नया पैतरा क्या आएगा काम, विवियन डीसेना और ईशा मालवीय के एग्जिट से पहले लगा शॉकिंग तड़का

Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 में धमाकेदार ट्विस्ट देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि मेकर्स की तरफ से प्रोमो वीडियो जारी किया गया। यह दिखाने के लिए काफी है कि किचन में अदलाबदली होने के साथ-साथ कुछ ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 16, 2026 2:19 अपराह्न

Laughter Chefs 3
Follow Us
---Advertisement---

Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 के किचन में काफी अदला-बदली हो सकती है ऐसी अफवाहें थी। जहां ईशा सिंह से लेकर विवियन डीसेना और ईशा मालवीय के शो से बाहर निकालने की खबर काफी सुर्खियों में है। इस सब के बीच फाइनल फेस ऑफ के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि प्रोमो वीडियो जारी करते हुए यूजर्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी गई है। जहां तक लाफ्टर शेफ्स 3 के इस प्रोमो की बात करें तो यहां ट्रॉफी की झलक भी दिखाई देती है जो भारती सिंह की बेकरारी बढ़ाती हुई नजर आती है। फाइनल फेस ऑफ में टीम छुरी और कांटा में से कौन कमाल दिखाती है इस पर नज़रें रहेंगी।

भारती सिंह ने दिया Laughter Chefs 3 फैंस को दिया सरप्राइज

जहां तक लाफ्टर शेफ्स 3 के इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें अभिषेक कुमार रिक्शा पर भारती सिंह को लिए हुए नजर आते हैं। जहां उनके हाथ में फाइनल फेस ऑफ की ट्रॉफी होती है जिसके साथ कैप्शन में कहा गया, “टीम काटा और टीम छुरी के फाइनल फेस ऑफ की हो चुकी है तैयारी कौन सी टीम पड़ेगी किस पर भारी।” जहां भारती सिंह कहती है टीम कांटा और टीम छुरी की बैटल पहुंच चुकी है फाइनल फेस ऑफ में जहां टीम कांटा और टीम छुरी अपनी टीम के लिए चियर्स करते हुए नजर आ रहे हैं।

लाफ्टर शेफ्स 3 के किचन में क्या हो सकते बदलाव

वहीं रिपोर्ट की माने तो टीम कांटा और टीम छुरी में कई बदलाव होने वाले हैं । जहां पहले यह खबर सामने आई थी कि विवियन डीसेना और ईशा सिंह के जाने के बाद शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की वापसी हो सकती है। वही अर्जुन बिजलानी तेजस्वी यादव के पार्टनर बनेंगे तो करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी फिर से वापस दिखेगी। इस सब को लेकर लाफ्टर शेफ्स 3 की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। वही इस सब के बीच अब कहा जा रहा है कि फाइनल फेस ऑफ ओजी यानि पहले के सीजन के कंटेस्टेंट और नए कंटेस्टेंट के बीच हो सकती है।

बता दे कि लाफ्टर शेफ्स 3 का फाइनल फेस ऑफ 24 जनवरी और 25 जनवरी को आप देख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026