---Advertisement---

Pawan Singh: क्या विवियन डीसेना और ईशा सिंह सहित एल्विश यादव नहीं बढ़ा पा रहे टीआरपी, लाफ्टर शेफ्स 3 में पावर स्टार दिखाएंगे दमखम

Pawan Singh: पवन सिंह स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में नजर आने वाले हैं। फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब है और उन्हें टीआरपी किंग बताने लगे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 1, 2025 5:03 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: लाफ्टर शेफ्स 3 को क्यों जरूरत पड़ गई टीआरपी किंग पवन सिंह की? जी हां आने वाले एपिसोड में भोजपुरी के सुपरस्टार अपना जबरदस्त धमाका करने के लिए आ रहे हैं। निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। हाल ही में राइज एंड फॉल में नजर आने वाले पवन सिंह रियलिटी शो के जाने माने नाम बन चुके हैं। इस शो में उनका सफर भले ही अधूरा रह गया हो लेकिन इस बार लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में क्या कमाल दिखाते हैं यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। पवन सिंह लोगों के बीच वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

Pawan Singh को देख क्रेजी हुए लोग

दरअसल पवन सिंह को लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के सेट पर देखा गया जिसके बाद फैंस उन्हें शो में देखने के लिए आतुर हो रहे हैं। यूजर्स के बीच वह चर्चा में आ गए। कलरफुल जैकेट को फ्लॉन्ट कर पावर स्टार चर्चा में है और फैंस उनकी पहली झलक देखकर दीवाने हो गए हैं। जहां लोग यह कहने लगे हैं कि टीआरपी बढ़ाने के लिए टीआरपी किंग आ गया है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर शो में क्या धमाका करते हैं।

क्या लाफ्टर शेफ्स 3 की टीआरपी बढ़ाने आए पवन सिंह

इससे पहले पवन सिंह को अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल में देखा गया था जहां वह सभी कंटेस्टेंट पर दबदबा दिखाते हुए नजर आए थे। पर्सनल वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा था लेकिन इस सबके बीच लाफ्टर शेफ्स 3 में उन्हें देखने के लिए फैंस बेताब हो गए हैं। विवियन डिसेना, ईशा सिंह, गुरमीत चौधरी, तेजस्वी प्रकाश जैसे नए चेहरे होने के बावजूद पवन सिंह को देखकर लोग चटकारे लेते हुए पावर स्टार को टीआरपी किंग बताने लगे हैं। गौरतलब है कि एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल भारती सिंह जैसे जाने-माने चेहरे इस शो में पहले से नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026