---Advertisement---

Laughter Chefs Season 2: पति-पत्नी और पंगा क्वीन Sonali Bendre के सामने क्यों खुद को Abhishek Kumar ने कहा ‘फ्लर्टी’, देखते ही Rubina Dilaik को भूले

Laughter Chefs Season 2: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में हंसी का तड़का लगने वाला है क्योंकि सोनाली बेंद्रे अभिषेक कुमार से कुछ ऐसा कह जाती है जिसके बाद वह खुद को ही बहुत बड़ा फ्लर्टी बता देते हैं।आइए देखते हैं वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2025 3:51 अपराह्न

Laughter Chefs Season 2
Follow Us
---Advertisement---

Laughter Chefs Season 2: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 अपने आखिरी पड़ाव है लेकिन बहुत जल्द सोनाली बेंद्रे का शो पति पत्नी और पंगा आने के लिए तैयार है। वहीं Laughter Chefs Season 2 फाइनल पर पति पत्नी और पंगा की टीम धमाका करने के लिए आने वाली है जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। जहां Sonali Bendre और मुनव्वर फारुकी के साथ-साथ कंटेस्टेंट भी दिखाई देंगे लेकिन इस सबके बीच Abhishek Kumar के साथ सोनाली बेंद्रे का एक वीडियो देखकर यूजर्स क्रेजी हो गए हैं। रुबीना दिलैक को फ्लर्ट करने वाले अभिषेक कुमार ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Abhishek Kumar से सोनाली बेंद्रे ने कहीं ये बात

दरअसल लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “लाफ्टर में पड़ेगा पंगे का तड़का क्योंकि आ रहे हैं Sonali Bendre और मुनव्वर लेकर एंटरटेनमेंट का धमाका। यहां जज हरपाल सिंह सोखी मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे से बूंदी के लड्डू बनाने के लिए कहते हैं। सोनाली लड्डू बनाते समय अपने दोनों हाथ दिखाते हुए अभिषेक कुमार से मदद मांगती हुई नजर आ रही है और कहती है थोड़े बाल पीछे रखोगे। ऐसे में अभिषेक ने कुछ ऐसा कहा जो उनके फैंस को हंसा रहा है।

Laughter Chefs Season 2 में अभिषेक कुमार सोनाली बेंद्रे को कर गए हैरान

Abhishek Kumar कहते हैं कि “मैं बहुत बड़ा फ्लर्टी हूं पर अभी मैं कर नहीं पा रहा हूं पता नहीं क्यों।” इसके बाद दिखाया जाता है कि कैसे अभिषेक कुमार Sonali Bendre के बालों को संभालते की कोशिश करते हैं बार-बार हाथ हटाते हैं। ऐसे में पति पत्नी और पंगा होस्ट सोनाली बेंद् एल्विश यादव को आवाज लगती है जिसके बाद अभिषेक कहते हैं नहीं मैं करता हूं। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कुराहट गजब है। लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में अभिषेक का Rubina Dilaik को फ्लर्ट करना लोगों को काफी पसंद आता था। दोनों के बीच की नजदीकियां अक्सर चर्चा में होती थी और अभिषेक रुबीना के साथ फ्लर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। ऐसे में अब Sonali Bendre के साथ उनका प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026