Lock Upp 2: जब से आकांक्षा चमोला ने प्रीमियर पर गौरव खन्ना के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई लोगों के सामने रखी है तब से उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। पहले 1 साल से अलग रहने की बात और सिर्फ खुद को बायसेक्सुअल बताकर उन्होंने अपनी खूब बेइज्जती करवाई है लेकिन इस सब के बीच विजिटर बनकर आए गौरव खन्ना को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो अब चर्चा का विषय बन गया है। ऑन कैमरा लॉक अप 2 में आकांक्षा चमोला ने कहा कि उन्हें अच्छा नहीं लगा गौरव को देखकर इससे अच्छा उनका कुत्ता आ जाता।
गौरव खन्ना को लेकर क्या बोली आकांक्षा चमोला
View this post on Instagram
लॉक अप 2 से एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद यूजर्स आकांक्षा को ट्रोल कर रहे हैं।दरअसल श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे के साथ बैठकर बात कर रही आकांक्षा यह कहती है कि उन्हें गौरव खन्ना को विजिटर बनकर आना अच्छा नहीं लगा। वह कहती है कि मेरी मम्मी या पापा आ जाते तो सही होता। इतना ही नहीं हद तब हो गई जब आकांक्षा यह कहती हुई नजर आती है कि “इससे अच्छा तो मेरा कुत्ता आ जाता।”
Lock Upp 2 में फिर हेटर्स के निशाने पर आई आकांक्षा चमोला
अब आकांक्षा चमोला का लॉक अप 2 से इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं जहां कुछ लोग इसे लाइमलाइट का ट्रिक बता रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि वह गौरव खन्ना के नाम का सिर्फ इस्तेमाल कर रही है। एक यूजर ने कहा इसका करियर तो डूब जाएगा एक ने लिखा तुम्हें तो कोई जानता भी नहीं था गौरव की वजह से तुम्हें पहचान मिली है। एक यूजर ने लिखा यह सिर्फ अपनी बेइज्जती करवाने के लिए आई है तो एक ने लिखा यह औरत के नाम पर कलंक है। एक यूजर ने लिखा अच्छा हुआ कि गौरव खन्ना का इससे पीछा छूटा एक ने लिखा फेम के लिए कुछ भी।
जहां तक बात करें लॉकअप 2 की तो पहले विजिटर बन आकांक्षा चमोला से मिलने के लिए गौरव खन्ना आए थे जहां दोनों के रिश्ते की सच्चाई का पूरा खुलासा हुआ था।







