Lock Upp 2 है धांधली वाला शो! क्या वाकई योगेश रावत को धोखे से नेटफ्लिक्स ने किया एलिमिनेट, वायरल वीडियो को फैंस ने बताया ‘सबूत’

Lock Upp 2: योगेश रावत को शो से एलिमिनेट कर दिया गया है लेकिन इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल सोशल मीडिया पर फिर से उठ रहा है। इस दौरान एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्यों घेरे में आए मेकर्स।

Lock Upp 2

Photo Credit- Google Lock Upp 2

Lock Upp 2: फराह खान और रितेश देशमुख की होस्टिंग में नेटफ्लिक्स का कंट्रोवर्शियल शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जहां बीते दिन जजमेंट डे के मौके पर एक कंट्रोवर्शियल एविक्शन को लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही है जहां बायस्ड कहा जा रहा है। इस सबके बीच आखिर क्यों मेकर्स पर सवाल उठाया गया है। क्या वाकई एविक्शन के लिए चीटिंग कर हर्षद चोपड़ा को बचाया गया। इतना ही नहीं दावा कर रहे एक वीडियो को भी धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर वायरल हो रहे कि वीडियो ने क्यों सवाल खड़े किए हैं।

क्या है लॉकअप 2 को लेकर यूजर्स का दावा

X चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए लॉकअप 2 पर सवाल उठाया गया जहां देखा जा सकता है कि यूजर का कहना है कि साफ दिख रहा है कि योगेश ने यहां सबसे पहले बजर दबाया था और बजर से कोई आवाज भी नहीं आई। एक दम धांधली वाला शो है नेटफ्लिक्स इंडिया नरक में मरो लूजर्स। जहां वीडियो में यूजर्स यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि जब योगेश रावत ने बजर सबसे पहले दबाया तब आवाज नहीं आई जबकि हर्षद चोपड़ा के बजर से आवाज आई।

Lock Upp 2 में योगेश रावत संग क्या हुई नाइंसाफी जिसपर भड़के लोग

वहीं लॉकअप 2 के सीजन का सबसे कंट्रोवर्शियल एविक्शन यह रहा है जहां फैंस यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि योगेश रावत को शो से एलिमिनेट किया गया है। उनका कहना है कि बाकी कई कंटेस्टेंट उनसे कमजोर है जैसे हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर का नाम सामने आ रहा है। वहीं इस सबसे हटकर अगर लॉकअप 2 के लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो रिबल किड यानि अपूर्वा मखीजा लॉकअप 2 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर आ चुकी है। वहीं इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स नेटफ्लिक्स के शो को बायस्ड बता रहे हैं और ओरिजिनलिटी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

Exit mobile version