Lock Upp 2: क्या सूफी मोतीवाला और हर्षद चोपड़ा को छोड़ एक ऐसा कंटेस्टेंट एविक्ट हो गया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बिग बॉस के बाद क्या लॉकअप 2 आने वाले दिनों में और भी कंट्रोवर्शियल होने वाला है क्योंकि सब के चहेते एक कंटेस्टेंट को नेटफ्लिक्स शो से एविक्शन का सामना करना पड़ा। इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि भले ही ना हुई हो लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार विवाद जारी है। इसकी सच्चाई कितनी है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन जजमेंट डे पर क्या कुछ होने वाला है।
Lock Upp 2 से किसका सफर हुआ बीच में खत्म
सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिपोर्ट्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि लॉक ऑफ 2 से योगेश रावत की जर्नी खत्म हो गई है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जजमेंट डे के दिन ही पता चलने वाला है लेकिन कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि हर्षद चोपड़ा या फिर सूफी मोतीवाला में से कोई एविक्ट हो सकते हैं। आखिर इसमें कितनी सच्चाई है इसके लिए जजमेंट डे का इंतजार करना पड़ेगा।
योगेश के फैंस किस तरह कर रहे एविक्शन रुमर्स पर रिएक्ट
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि योगेश रावत लॉकअप 2 से एलिमिनेट होने वाले हैं और इसे लेकर आकांक्षा चौधरी शॉक्ड रह जाती है। जाहिर तौर पर योगेश के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं और लॉकअप 2 को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है की जजमेंट डे पर खुद को बचाने के लिए हर्षद चोपड़ा अपनी एक और सीक्रेट का खुलासा कर सकते हैं। अब ऐसे में यह देखना खास होने वाला है कि इस बार क्या दिलचस्प होता है क्योंकि जनता की आवाज बन कर अर्जुन कपूर लॉकअप 2 में पहुंचने वाले हैं।
गौरतलब है कि बीते एलिमिनेशन में माधुरी घर से बाहर जा चुकी हैं तो वहीं आकांक्षा चौधरी सेक्रेट रूम में है। आने वाले एलिमिनेशन में किसका सफर खत्म होता है इस पर नजरें रहने वाली है।
