---Advertisement---

Lock Upp 2: टीआरपी का खेल या खुलेआम पक्षपात! एकता कपूर के शो को लोगों ने कहा ‘सास बहू ड्रामा’, क्यों विवादों में आया फिनाले का ट्विस्ट

Lock Upp 2: एकता कपूर को क्यों विवादों का सामना करना पड़ रहा है। आखिर किस फैसले की वजह से लोगों को यह शो बायस्ड लग रहा है। जहां कुछ लोग इसे टीआरपी के लिए ट्रिक बता रहे हैं तो कुछ पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2026 5:27 अपराह्न

Lock Upp 2
Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp 2: एकता कपूर का नेटफ्लिक्स पर जब से शो स्ट्रिम हुआ है इसे लेकर पक्षपात का आरोप लगातार लगाया जा रहा है लेकिन इस सबके बीच अब फाइनल शूटिंग से पहले एक बार फिर लॉक अप 2 निशाने पर है। आखिर क्यों यूजर्स ने एकता कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक तरफ रिपोर्ट्स की माने तो सूफी मोतीवाला और धीरज धूपर घर से बेघर हो चुके हैं। वहीं इस सब के बीच लॉक अप 2 के फाइनल शूटिंग से पहले की अपडेट जानने के बाद सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया है। जानिए क्या है मामला जिसकी वजह से कंट्रोवर्सी शुरू हुई है।

लॉक अप 2 को क्यों कहा जा रहा सास बहू ड्रामा

 

View this post on Instagram

 

लॉक अप 2 फिनाले की शूटिंग 28 जुलाई को होने वाली है और इसके लिए मेकर्स ने हर कंटेस्टेंट के सपोर्टर को बुलाया है जो या तो उन्हें एट रिस्क कर सकते हैं या फिर उन्हें नॉमिनेशन से बचा सकते हैं लोगों को ऐतराज इस चीज से है कि आकांक्षा चौधरी के लिए उनकी बाहर की दुश्मन सुजैन को बुलाया गया है जिनके साथ उनकी कंट्रोवर्सी रही है। वह इंटरव्यू में भी आकांक्षा चौधरी के खिलाफ मुखर हुई है। वहीं यह भी कहा जा रहा है की सुजैन की वजह से आकांक्षा एट रिस्क हुई और एविक्ट हो चुकी है। इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि रियलिटी शो के नाम पर टीआरपी के लिए सास बहू का ड्रामा चलाया जा रहा है।

क्यों एकता कपूर के लॉक अप 2 का हो रहा विरोध

रिपोर्ट्स की बात करें तो योगेश के लिए सौरव तो हर्षद के लिए अर्जुन बिजलानी और श्रेया कालरा के लिए भी ऋषभ का नाम सामने आ रहा है। वही लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो कहा जा रहा है है कि वरुण यादव और शिल्पा शिंदे लॉकअप से बाहर हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर एकता कपूर लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रही है। यूजर्स का कहना है कि अब कभी रियलिटी शो मत बनाना क्योंकि यह तुम्हारे बस की बात नहीं है। जाहिर तौर पर लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है और फिलहाल लॉक अप 2 विवादों में है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026