---Advertisement---

Lock Upp Season 2: इस दिन होगी कंगना के शो की शुरुआत! ये कंटेस्टेंट जेल में मचाएंगे बवाल

Lock Upp Season 2: कंगना रनौत का शो लॉकअप का सीजन 2 फिलहाल काफी चर्चा में है। फिलहाल इस शो की रिलीज डेट और कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर कई अटकलें जारी हैं। इस बीच नए डेट का एलान किया गया है जिसपर आधिकारिक पुष्टि बाकी है। पहले सीजन की सफलता के बाद फैंस और मेकर्स को इस सीजन से और भी ज्यादा उम्मीद है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2023 1:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp Season 2: कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ काफी चर्चा में है। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद दूसरे सीजन को लेकर क्रेज बरकरार है। वहीं अब शो को लेकर प्रीमियर डेट भी सामने आई है हालांकि अब तक इस बारे में आधिकारिक घोषना नहीं की गयी। इस शो को लेकर तमाम अटकलें जारी है और फैंस फिलहाल बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शो इसी महीने में स्ट्रीम होगी और सोशल मीडिया पर तमाम अटकलें जारी हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि यह सीजन और भी वाइल्ड होने वाला है।

ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर

मिली जानकारी के मुताबिक ‘लॉकअप सीजन 2’ में एमीवे बंटाई, पारस छाबड़ा, अर्चना गौतम, राखी सावंत, करण पटेल,उर्फी जावेद, उमर रियाज, अली गोनी, दिव्या अग्रवाल और करण कुंद्रा नजर आ सकते हैं। राखी सावंत इस शो में पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट है वहीं और नाम पर कयास जारी है।

इस दिन होगी शो की शुरुआत

माना जा रहा है कि कंगना का शो ‘लॉकअप सीजन 2’ 17 मार्च को ऑनएयर होने वाली है। फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। माना जा रहा है कि यह शो पहले सीजन से ज्यादा शानदार होने वाला है। रिलीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

कहां देख सकते हैं लॉकअप 2

कंगना के लॉकअप शो के पहले सीजन को MX प्लेयर और ALT Balaji पर स्ट्रीम किया गया था। वहीं दूसरे सीजन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि यह शो इस बात ZEE टीवी पर प्रसारित किया जाएगा तो कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ZEE 5 पर भी देख सकते हैं। अब यह तो देखना दिलचस्प है कि शो कब और कहां देख सकेंगे। फिलहाल फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehnaaz Gill

मई 14, 2026

Abhishek Bachchan

मई 14, 2026

Cannes 2026

मई 14, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026