---Advertisement---

Lock Upp Season 2: कंगना रनौत को इस रियलिटी शो में प्रपोज करेंगे Puneet Superstar, खुद किया मजेदार खुलासा

Lock Upp Season 2: पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर वह नाम हैं जो फिलहाल काफी चर्चा में हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाले पुनीत भले ही शो में 24 घंटे भी ना टिके हो लेकिन यह बात सच है कि उन्हें इस शो से अलग पहचान मिली है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2023 12:20 अपराह्न

Lock Upp Season 2
Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp Season 2: पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर वह नाम हैं जो फिलहाल काफी चर्चा में हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाले पुनीत भले ही शो में 24 घंटे भी ना टिके हो लेकिन यह बात सच है कि उन्हें इस शो से अलग पहचान मिली है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है और अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुनीत के चाहने वालों के लिए यह खबर वाकई किसी खुशखबरी से कम नहीं है। कहा जा रहा है कि वह बहुत जल्द एक और रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। जी हां, आपके सस्पेंस को कम करते हुए बता दे कि वह कंगना रनौत के शो में दमखम दिखाने के लिए तैयार है और उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है।

पुनीत सुपरस्टार के फैंस हुए एक्साइटेड

दरअसल हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने इस बात की जानकारी दी है कि वह लॉकअप सीजन 2 में नजर आएंगे। जी हां, एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा, “वैसे तो मुझे इस बात को बताने के लिए मना किया गया था लेकिन मैं अब इसकी घोषणा कर ही देता हूं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। दरअसल मैं अब लॉकअप मैं नजर आऊंगा। लॉकअप की तरफ से मुझे कई दिनों से ऑफर आ रहे हैं और अब मैं इसमें जाने वाला हूं और आप लोग मुझे वहां देख सकेंगे।”

कंगना को लेकर या क्या बोल बैठे पुनीत

इतना ही नहीं पुनीत अपने अंदाज में एक बार फिर मजाक करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि “मेरे सामने कंगना जी बैठी होंगी और जैसे ही मैं शो में जाऊंगा एंट्री के साथ ही उन्हें कह दूंगा कि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और वह भी मुझसे बहुत प्यार करती हैं। उसके बाद हम दोनों में प्यार हो जाएगा और हमारी शादी होगी और हमारी तरह दो गोरे गोरे बच्चे होंगे।” पुनीत सुपरस्टार तो अपने अंदाज में इस बात को कह गए लेकिन सच्चाई क्या है यह तो लॉकअप 2 की तरफ से ऑफिशल अनाउंसमेंट के बाद ही सामने आएगी। फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026