---Advertisement---

क्या इंटरनेट सेंसेशन Carry Minati बालाजी मोशन पिक्चर्स की LSD 2 में निभाएंगे अपना असल किरदार ?

LSD 2: लव सेक्स और धोखा के साथ, एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स के एक डिवीज़न, ने 2010 में एक ऐसी फिल्म दी जिसने पूरे देश में एक नई चर्चा शुरू कर दी थी। अपने बोल्ड, रीलेट करने वाले और अलग तरह के सब्जेक्ट के साथ, यह फिल्म उस समय के लिए ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 24, 2024 2:18 अपराह्न

LSD 2
Follow Us
---Advertisement---

LSD 2: लव सेक्स और धोखा के साथ, एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स के एक डिवीज़न, ने 2010 में एक ऐसी फिल्म दी जिसने पूरे देश में एक नई चर्चा शुरू कर दी थी। अपने बोल्ड, रीलेट करने वाले और अलग तरह के सब्जेक्ट के साथ, यह फिल्म उस समय के लिए एक पार्थ ब्रेकर कंटेंट के रूप में उभरकर सामने आई थी, इतना ही नहीं यह जनरेशन के लिए एक कल्ट फिल्म बन गई। वह फिल्म अपनी तरह की एक क्राइम थ्रिलर थी, ऐसे में अब मेकर्स अगले पार्ट यानी ‘लव, सेक्स और धोखा 2’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसका दर्शकों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

LSD 2 में क्या होंगे Carry Minati

फिल्म के बारे में अब तक किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है, ना ही कास्ट के बारे में कुछ भी बताया गया है। लेकिन सुनने में आया है कि फिल्म की एक कहानी एक गेमर की होगी। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स फिल्म के लिए यंग इंटरनेट सेंसेशन अजय नागर को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिन्हे फैंस के बीच कैरी मिनाटी के नाम से जाना जाता है। अफवाह यह है कि यह कहानी कैरी मिनाटी की असल जिंदगी से प्रेरित होगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि, हम उन्हें उन्ही की भूमिका को निभाते हुए देखेंगे।

लव, सेक्स और धोखा 2 का मोशन पोस्टर

लव, सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स ने हाल ही में नए मोशन पोस्टर में इसकी अनोखी दुनिया की झलक दिखाई थी। जो की बोल्ड, थ्रिलिंग और आकर्षक थी, मोशन पोस्टर में धड़कते हुए सोशल मीडिया ऐप आइकन के साथ एक दिल दिखाया गया है जो डिजिटल एरा के समय में प्यार और सेक्स पर आधारित फिल्म की थीम को उजागर करता है।

लव, सेक्स और धोखा 2 रिश्तों की पेचीदगी को बताती है और इंटरनेट के एरा में मॉडर्न डे लव के छिपे पहलुओं को सामने लाती है। एक एंटरटेनिंग कहानी और शानदार परफॉरमेंस के जरिए, फिल्म प्यार, धोखा और हमारी टेक्नोलॉजी पर चलने वाली दुनिया के परिणामों के मुद्दों में गहराई से उतरने का वादा करती है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स और कल्ट मूवीज़ का एक डिवीजन, दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन, लव सेक्स और धोखा 2 प्रस्तुत करता है, जो एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tukaram Mundhe

सितम्बर 18, 2026

KBC 18

सितम्बर 18, 2026

Ranveer Singh

सितम्बर 18, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 35

सितम्बर 18, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 14

सितम्बर 18, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 18, 2026