---Advertisement---

हेमा मालिनी से लेकर कैटरीना कैफ तक, क्या है बॉलीवुड दिवा और लक्स सोप कनेक्शन

Lux Soap Bollywood Connection: फेमस साबुन लक्स न सिर्फ अपने प्रोडक्ट बल्कि मार्केटिंग स्ट्रेटजी को लेकर भी काफी लोकप्रिय रहा है। यह बात सच है कि इस ब्यूटी सोप की दुनियाभर में लोकप्रियता है। निश्चित तौर पर लक्स को यहां तक पहुंचाने में बॉलीवुड हसीनाओं का साथ काफी मायने रखता है। जी हां, कैटरीना कैफ, ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 26, 2024 5:07 अपराह्न

Lux Soap Bollywood Connection
Follow Us
---Advertisement---

Lux Soap Bollywood Connection: फेमस साबुन लक्स न सिर्फ अपने प्रोडक्ट बल्कि मार्केटिंग स्ट्रेटजी को लेकर भी काफी लोकप्रिय रहा है। यह बात सच है कि इस ब्यूटी सोप की दुनियाभर में लोकप्रियता है। निश्चित तौर पर लक्स को यहां तक पहुंचाने में बॉलीवुड हसीनाओं का साथ काफी मायने रखता है। जी हां, कैटरीना कैफ, करीना कपूर से लेकर कई बॉलीवुड हसीनाएं इस ब्यूटी सोप का विज्ञापन कर चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन सी वह अभिनेत्री थी जो सबसे पहले लक्स के विज्ञापन में नजर आई थी। आइए जानते हैं आखिर किन अभिनेत्रियों ने इस विज्ञापन में किया है अब तक काम।

Lux Soap Bollywood Connection की सबसे पहली एक्ट्रेस

अगर Lux Soap Bollywood Connection की सबसे पहली एक्ट्रेस की बात करें तो शायद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल 1941 में लक्स साबुन के विज्ञापन में काम करने वाली हसीना का नाम लीला चिटनिस था। वह अपने समय में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कंगन’ में नजर आई थी और लक्स साबुन में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाकर फैंस को हैरान कर गई।

बॉलीवुड हसीनाओं को विरासत में मिला Lux Soap

लक्स साबुन का विज्ञापन जैसे बॉलीवुड हसीनाओं को विरासत में मिला। इसमें एक से बढ़कर एक हसीनाओं ने अपना जलवा दिखाया। इस साबुन में लगभग सभी हसीनाओं ने विज्ञापन कर अपनी एक अलग पहचान बनाई।इस लिस्ट में अनुष्का सेन से लेकर ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण और आसिन का नाम भी शामिल है। इन हसीनाओं ने टीवी पर कुछ इस तरह पंच लाइन के साथ साबुन का ऐड किया कि वह Lux Soap Bollywood Connection चर्चा में रही।

लक्स का विज्ञापन हमेशा ही चर्चा में

यह बात भी सच है कि दुनिया भर की एक्ट्रेस लक्स की ब्रांड एम्बेसडर बनने की लिस्ट में शामिल दिखी। कभी लक्स विज्ञापन में अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ नजर आई तो कभी ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती से लोगों को हैरान करती हुई दिखी। बाथटब में अनुष्का शर्मा को नहाते हुए देख लोग लक्स साबुन की ओर खींचे हुए चले जा रहे हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण मस्तानी गर्ल से लेकर आलिया भट्ट भी अपनी क्यूटनेस की झलक दिखाती हुई दिखी। ऐसे में लक्स का विज्ञापन हमेशा ही चर्चा में रहा। कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय भी अपनी खूबसूरती Lux Soap Bollywood Connection में दिखा चुकी है और लोगों के बीच अलग पहचान भी बना चुकी हैं।

Lux Soap Bollywood Connection में ये नाम शामिल

लीला चिटिनिस से शुरू हुई Lux Soap Bollywood Connection कहानी आज तक चल रही है। इस लिस्ट में नरगिस, वहीदा रहमान, वैजयंती माला, रेणुका राय, निरूपा राय, मधुबाला, सुरैया, मीणा कुमारी, बबीता कुमारी, हेलेन, शर्मिला टैगोर, जीनत अमान, जया प्रदा, पद्मिणी कोल्हापुरी, पूनम ढल्लो, माला सिन्हा, सायरा बानो, तनुजा, साधना, हेमा मालिनी और रेखा तक भी काफी अहम रही। वहीं बाद में श्री देवी, माधुरी दीक्षित और काजोल भी दिखीं। एक समय पर ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी इस एड में दिखी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026