---Advertisement---

Maa Movie Review: श्री देवी की ‘मॉम’ से कितनी अलग है Kajol की हॉरर ‘मां’? वीकेंड पर देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

Maa Movie Review: काजोल की फिल्म 'मां' आज रिलीज हो गई है। इसके नाम से ही लग रहा होगा कि, ये मां की ममता पर आधारित है। लेकिन ऐसा नहीं है ये अब तक बॉलीवुड में रिलीज हुई तमाम मां पर आधारित फिल्मों से अलग है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 27, 2025 12:01 अपराह्न

Maa Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Maa Movie Review: काजोल की मोस्ट अलेटेड फिल्म ‘मां’ को आज रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही ‘मां’ मूवी रिव्यू आने लगे हैं। अगर आप इस वीकेंड किसी फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो इसके रिव्यू जान लें। क्योंकि इस बार की मां किसी विलेन से नहीं बल्कि एक शैतान से लड़ती हुई दिखेगी। अगर आपने श्री देवी की फिल्म ‘मॉम’ देखी है तो बता यकीन मानिए ये उससे अलग रहने वाली है। ये एक हॉरर फिल्म है। जिसमें देवी मां से लेकर राक्षस सबकुछ देखने को मिलेगा। यहां जानें ‘मां’ मूवी के रिव्यू।

Maa Movie Review पर क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?

यह एक पौराणिक हॉरर फिल्म है

Amit Bhatia (ABP News) ने काजोल की फिल्म मां का रिव्यू किया है। जिसमें लिखा है, “माँ में काजोल दमदार अभिनय करती हैं, यह एक पौराणिक हॉरर फिल्म है जो अपने अप्रत्याशित मोड़ और उतार-चढ़ाव से आपको बांधे रखती है।

फिल्म ने प्राचीन कथाओं को आधुनिक कहानी कहने के साथ बेहतरीन ढंग से मिक्स किया है। कुल मिलाकर, माँ उन लोगों के लिए एक अच्छी फिल्म है जो भावनात्मक अंतर्धारा और रास्ते में कुछ भयानक आश्चर्यों के साथ पौराणिक थ्रिलर का आनंद लेते हैं। काजोल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह हमारी सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक क्यों हैं!

माँ की अलौकिक शक्तियों से जूझने की कहानी है

वहीं जाने-माने फिल्म क्रिटिक Taran Adarsh ने भी मूवी का रिव्यू किया है। उन्होंने इस फिल्म को 5 में से साढ़े 3 रेटिंग दी है। इसके साथ ही फिल्म के बारे में लिखा है कि, माँ आपकी आम डरावनी फ़िल्म नहीं है… हाँ, इसमें डरावने दृश्य और डरावने क्षण हैं, लेकिन इसके मूल में, यह एक माँ की अलौकिक शक्तियों से जूझने की एक मनोरंजक कहानी है।पहला भाग कुशलता से खौफ पैदा करता है… दूसरा भाग कुछ शानदार क्षण, अप्रत्याशित रहस्योद्घाटन और भावनात्मक रूप से आवेशित चरमोत्कर्ष को सामने लाता है।

Maa Movie Review में यूजर ने की Kajol तारीफ

Bipin Singh नाम के यूजर ने MAA फिल्म को साढे़ तीन रेटिंग दी है।

इसके साथ ही काजोल की तारीफ करते हुए लिखा है कि, काजोल: उन्होंने एक ऐसी मां की भूमिका में शानदार अभिनय किया है जो अपनी बेटी को एक राक्षस से बचाने की कोशिश कर रही है। उनकी भूमिका भावनात्मक और गहन है – उन्होंने इसके साथ न्याय किया है।

Sridevi की MOM से कितनी अलग है Kajol की MAA फिल्म?

Sridevi भले ही इस दुनिया में ना रही हो लेकिन उनकी फिल्म MOM हमेशा उन्हें जिंदा रखेगी। साल 2017 में मॉम को रिलीज किया गया था। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। जिसमें एक मां अपनी बेटी के लिए सिस्टम और क्रिमनल से लड़ती दिखी थीं। मां की ममता उन्हें कितना पावरफुल बना देती है, इसमें वो दिखाया गया था। लेकिन काजोल की फिल्म मां बिल्कुल इससे अलग है। इस मूवी में काजोल एक शैतानी काली ताकत से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। दोनों फिल्मों में मां हैं लेकिन इनके कॉन्सेप्ट बिल्कुल अलग हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 17, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026