---Advertisement---

Madgaon Express: नोरा फतेही Not Funny But Funny गाने में बनी ‘पिंक बार्बी’, आशिक पर प्यार लुटाती आई नजर

Madgaon Express: डांस से लोगों पर जादू चलाने वाली नोरा फतेही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस‘ को लेकर काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म को वह जमकर प्रमोट भी कर रही है। इस सब के बीच उनकी फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है जिसमें नोरा फतेही पिक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 14, 2024 5:44 अपराह्न

madgaon express
Follow Us
---Advertisement---

Madgaon Express: डांस से लोगों पर जादू चलाने वाली नोरा फतेही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस‘ को लेकर काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म को वह जमकर प्रमोट भी कर रही है। इस सब के बीच उनकी फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है जिसमें नोरा फतेही पिक बार्बी बनी हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर लोग जहां एक तरफ इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं तो दूसरी तरफ नोरा फतेही को देख लट्टू हो रहे हैं। इसमें उनका दिलकश अंदाज देखने लायक है। आइए देखते हैं क्या है वीडियो में खास।

शॉर्ट स्कर्ट में अदाएं दिखा रही नोरा फतेही

‘नॉट फनी बट फनी’ गाने की बात करें तो इसमें नोरा फतेही पिंक ब्रालेट टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है। उन्होंने अपने लुक को पिंक हाई हील से कंप्लीट किया है। इस दौरान गाने में आशिक बने एक्टर पर वह प्यार लुटा रही है और फैंस इसे देखने के बाद क्लीन बोल्ड हो गए हैं। वह जिस तरह अपनी अदाएं शॉर्ट स्कर्ट में दिखा रही है उसे देख किसी का भी मदहोश होना तो लाजमी है। इस ड्रेस से वह अपनी टोंड फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई दिखी। गाने में नोरा का अंदाज वाकई खास है।

नोरा फतेही को देखने के लिए फैंस ओवर एक्साइटेड

‘मडगांव एक्सप्रेस फिल्म की बात करें तो यह गोवा जर्नी पर आधारित है जो तीन दोस्तों की कहानी है। गोवा की बीच पर नोरा फतेही से इन तीन दोस्तों की मुलाकात होती है और ऐसे में फिल्म वाकई काफी इंटरेस्टिंग है। ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह एंटरटेनमेंट से भरपूर है। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर से नोरा फतेही को देखने के लिए फैंस ओवर एक्साइटेड है। फिलहाल इस गाने का खुमार लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026