---Advertisement---

इस जादुई तेल में छिपा है Madhuri Dixit की खूबसूरत बालों का राज, जानिए घर में कैसे करें तैयार

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित एक खास तेल का करती हैं इस्तेमाल जो बालों के लिए है बेहद फायदेमंद, आइए जानते हैं कैसे तैयार कर सकते हैं आप सेलिब्रिटी इंप्रूव यह तेल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2024 5:58 अपराह्न

Madhuri Dixit
Follow Us
---Advertisement---

Madhuri Dixit: धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती को देखकर लोग फिदा हो जाते हैं। आज भी वह अपनी ग्लोइंग स्किन को लेकर जानी जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी खूबसूरती के पीछे उनके बालों का अहम योगदान है। अपनी बाल को चमकदार और खूबसूरत बनाए रखने के लिए माधुरी एक खास तेल का इस्तेमाल करती है जिस बारे में उन्होंने एक वीडियो के जरिए फैंस को हेयर टिप्स देती हुई नजर आई। इस खास हेयर ऑयल को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है Madhuri Dixit की खूबसूरत बालों का राज।

सबसे पहले आपको चाहिए ये सामग्री

  • नारियल का तेल
  • 10 से 15 करी पत्ते
  • एक छोटे प्याज का पेस्ट
  • थोड़े मेथी दाना

कैसे बनाएंगे तेल

इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के तेल में करी पत्ते, प्याज का पेस्ट और मेथी दाने को डालकर अच्छे से उबाल ले और फिर इसे ठंडा होने के बाद 2 दिन के लिए आप इसे स्टोर कर सकते हैं। इस तेल को लगाने से न सिर्फ आपके बाल खूबसूरत होंगे बल्कि मजबूत भी होंगे।

कैसे है ये तेल फायदेमंद

नारियल तेल- इस का इस्तेमाल बालों के लिए काफी प्रोटेक्टिव माना जाता है। कहा जाता है कि यह खराब बालों और डैंड्रफ फ्री रखने के लिए मददगार है।

करी के पत्ते- इसका इस्तेमाल भी बालों की ग्रोथ के लिए किया जाता है और यह आपके स्कैल्प के लिए भी काफी फायदेमंद है।

प्याज- बालों के विकास के साथ-साथ हेयर फॉल की समस्या को भी खत्म करने के लिए प्याज का इस्तेमाल बालों में किया जाता है। यह बालों को पोषण देने के लिए मददगार है।

मेथी दाना- यह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है और इससे न सिर्फ बाल मजबूत होते हैं बल्कि मुलायम भी होते हैं। ऐसे में हेयर फॉल की समस्या दूर की जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026