---Advertisement---

Apple के CEO Tim Cook के साथ वड़ा पाव का लुत्फ उठाती दिखीं Madhuri Dixit, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने कहीं ये बात

Apple CEO Tim Cook: बॉलीवुड की धक धक गर्ल ने बीते दिनों एप्पल के सीईओ टिम कुक का मुंबई में खास अंदाज में स्वागत किया। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी चर्चा में है जिसमें टिम और माधुरी वड़ा पाव खाते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2023 11:14 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 18, 2023 12:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Apple CEO Tim Cook: मुंबई का मशहूर वड़ा पाव का जिंदगी में एक बार लुत्फ़ उठाना तो बनता है। यह बात सच है कि इसके बिना मुंबई में किसी मेहमान का स्वागत नहीं होता है। किसी को स्पेशल फील करवाने के लिए वड़ा पाव खिलाना एक बेस्ट ऑप्शन है। कुछ ऐसा ही सोचकर बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन ने एप्पल के सीईओ टिम कुक को मुंबई के मशहूर वड़ा पाव खिलाया। टिम का इस खास अंदाज में स्वागत सोशल मीडिया पर चर्चा में है। माधुरी ने खास फोटो शेयर कर टिम का भारत में स्वागत करती नजर आई। फिलहाल यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़ियों में है। आइए देखते हैं क्या खास है इस फोटो में।

यहां देखें फोटो-

फोटो शेयर कर माधुरी ने कहीं ये बात

माधुरी ने फोटो शेयर कर कहा कि “मुंबई में मेहमान के स्वागत का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता है। फोटो में आप देख सकते हैं कि टिम और माधुरी एक रेस्टॉरेंट में बैठकर एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों के हाथ में वड़ा पाव है और दोनों हंस रहे हैं । इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: जब रोडीज के ऑडिशन में Raghu Ram ने की थी इस बॉलीवुड स्टार की खूब बेइज्जती, जमकर लगाए क्लास

इंडस्ट्री में आज भी एक्टिव हैं माधुरी

इस फोटो में हमेशा की तरह माधुरी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। माधुरी इंडस्ट्री की नामचीन किरदारों में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई फिल्में दे चुकी हैं और शोज को जज करती हुई नजर आती है। अपनी अदाकारी और डांसिंग से फैंस का आज भी दिल धड़काना माधुरी खूब जानती हैं। यही वजह है कि आज भी एक्ट्रेस का इंडस्ट्री में बोलबाला है।

भारत दौरे पर हैं टिम कुक

गौरतलब है कि भारत मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में आज यानी मंगलवार को एप्पल का स्टोर खुला है। यह भारत में पहला एप्पल स्टोर है। इस दौरान एप्पल के सीईओ टिम कुक ने स्टोर की ग्रैंड ओपनिंग की। इसी सिलसिले में टिम भारत यात्रा पर हैं। कहा जा रहा है कि अब 20 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में एप्पल का स्टोर खोला जाएगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को टिम कुक पीएम मोदी से भी मुलाक़ात करेंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026