---Advertisement---

डांसिंग क्वीन Madhuri Dixit पर टूटा दुख का पहाड़, मां का हुआ निधन

Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस की 91 वर्षीय मां का निधन हो गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2023 10:39 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 12, 2023 12:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित पर दुख का पहाड़ टूटा है। एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस की मां स्नेहलता दीक्षित का निधन आज सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर हुआ है। माधुरी की मां की उम्र 91 साल था और सूत्रों की माने तो स्नेहलता का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर मुंबई के बीच वर्ली में किया जाएगा।

कुछ समय से बीमार चल रही थी माधुरी की मां

सूत्रों की माने तो स्नेहलता कुछ समय से बीमार चल रही थी जिसकी वजह से वह आज सुबह अंतिम सांस ली। स्नेहलता दीक्षित का जन्म 1932 में महाराष्ट्र में हुआ था उनकी शादी शंकर दीक्षित से हुई थी। बता दें कि माधुरी के पिता का निधन भी 91 वर्ष की उम्र में 2013 में हुआ था। माधुरी दीक्षित के अलावा उनकी 2 और बेटियां भारती दीक्षित अडकर और रूपा दीक्षित दांडेकर है और वहीं एक बेटा अजीत दीक्षित भी हैं।

Also Read: PRIYANKA CHOPRA PRE-OSCAR PARTY में इन सितारों ने दी शिरकत, यहां देखें EXCLUSIVE तस्वीरें

अपनी मां को प्रेरणा मानती हैं माधुरी

मिली जानकारी के मुताबिक माधुरी अपने मां से काफी करीब थी। एक्ट्रेस के अनुसार उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ अपनी मां से सीखा है। माधुरी ने डांसिंग क्वीन से लेकर एक्ट्रेस बनने तक का सपना अपनी मां के सपोर्ट के साथ ही पूरा कर पाईं। माधुरी को कई मौके पर अपनी मां के साथ स्पॉट किया गया था। वहीं मां के जन्मदिन पर माधुरी ने लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो, आई! वे कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे और अधिक सही नहीं हो सकते। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपसे मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026