---Advertisement---

Maharani Season 3: क्या इस बार सत्ता बचा पाएंगे नवीन कुमार! रानी भारती के किरदार में फिर हुंकार भर रही हुमा कुरैशी

Maharani Season 3: बिहार की राजनीति पर बनी वेब सीरीज महारानी के सीजन 3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक बार फिर हुमा कुरैशी रानी भारती का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। ‘महारानी सीजन 2’ को देखने के बाद सीजन 3 के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 8, 2024 3:38 अपराह्न

maharani season 3
Follow Us
---Advertisement---

Maharani Season 3: बिहार की राजनीति पर बनी वेब सीरीज महारानी के सीजन 3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक बार फिर हुमा कुरैशी रानी भारती का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। ‘महारानी सीजन 2’ को देखने के बाद सीजन 3 के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो अब लोगों का इंतजार खत्म हुआ। महारानी सीजन 3 को सोनी लिव पर लोग खूब स्ट्रीम कर रहे हैं और एक बार फिर हुमा कुरैशी छाई हुई है। आइए जानते हैं हुमा कुरैशी और अमित सियाल का जादू इस बार किस कदर चढ़ा है फैंस के ऊपर और क्यों है यह सीरीज खास।

Maharani Season 3 की कहानी

Maharani Season 3 की कहानी सीजन 2 से आगे बढ़ती है जिसमें यह दिखाया गया था कि रानी भारती के पति और बिहार के मुख्यमंत्री भीमा भारती की मौत हो जाती है। इसका आरोप रानी भारती पर ही लगाया जाता है और सत्ता नवीन कुमार को मिल जाती है। तीसरे सीजन में यह दिखाया गया है कि रानी भारती जेल में है और वह 3 साल से पति की मौत के आरोप में सजा काट रही है। वहीं बाहर नवीन कुमार मुख्यमंत्री बनकर बिहार में कब्जा जमा चुके हैं। जहां उनकी पार्टी के कुछ लोग काले करतूत कर रहे हैं तो कुछ लोग उनके पीठ पीछे खेल रहे हैं।

Maharani Season 3 में हैं ये 8 एपिसोड

सीजन 3 में 8 एपिसोड है और ऐसे में देखना दिलचस्प है कि नवीन अपनी सरकार बचाने के लिए किस हद तक जाएंगे। तो कैसे बेगुनाही का सबूत देकर रानी भारती जेल से बाहर आएंगी और नवीन कुमार से बदला लेंगी। इस सीरीज में परीक्षा की तैयारी, अंधेरे में, चारों खाने चित, बहती गंगा, न्याय या बदला, माटी का खिलौना, राजतिलक और बिहार की महारानी 8 एपिसोड है। इसे देखने के लिए आप सोनी लिव पर इस वेब सीरीज को स्ट्रीम कर सकते हैं। सौरभ भावे के निर्देशन में बनने वाली इस वेब सीरीज की डिमांड और क्रेज लोगों के बीच खूब है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026