---Advertisement---

Mahavatar Narasimha Teaser: ‘बात है वर्चस्व की…’ भक्त को बचाने के लिए इस बार क्या करेंगे भगवान विष्णु, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

Mahavatar Narasimha Teaser: महा अवतार नरसिम्हा का ऑफिशल टीजर जारी किया गया है जो आपके दिल को झकझोर देने के लिए काफी है और भगवान विष्णु अपने भक्त को बचाने के लिए क्या करेंगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है। धमाकेदार टीजर आपकी रूह को कंपा देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 14, 2025 6:14 अपराह्न

Mahavatar Narasimha Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Mahavatar Narasimha Teaser: भक्त प्रहलाद और विष्णु भगवान के किस्से तो आपने कई सुने होंगे और इस पर कई फिल्में भी बनाई गई है लेकिन इस सबसे हटके महा अवतार महा अवतारनरसिम्हा टीजर मकर संक्रांति के मौके पर जारी किया गया है। इसमें भगवान विष्णु और प्रहलाद की भक्ति की कहानी एक बार फिर दिखाने की कोशिश की गई है। एनिमेटेड सीरीज Mahavatar Narasimha Teaser जारी किया गया है और इसके साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर करने के लिए काफी है।

Mahavatar Narasimha Teaser के अलावा जानिए कब हो रही रिलीज

Credit- Hombale Films

महा अवतार नरसिम्हा टीजर में यह दिखाया जाता है कि इस बार आस्था को चुनौती दी जाती है तो भगवान जरुर प्रकट होते हैं। इसके टीजर को जारी करते हुए मेकर्स ने कहा, “महा अवतार हिंदी 3 अप्रैल 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज होगी। जब आस्था को चुनौती दी जाती है तो वह प्रकट होता है। अंधकार और अराजकता से त्रस्त दुनिया में सबसे क्रूर आधे मनुष्य आधे शेर के अवतार भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली अवतार के प्रकट होने का गवाह बने। क्रोध को बाहर निकाले महावतार नरसिम्हा की दहाड़ देखें। महावतार नरसिम्हा एक महाकाव्य है जो भगवान नरसिंह की पौराणिक कथा को जीवंत करता है।

Mahavatar Narasimha Teaser देखने के बाद कांप उठेगी रूह

महावतार नरसिम्हा टीजर को देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी क्योंकि इस बार डायलॉग से लेकर किरदार को देखने के बाद शायद आपको आंखों पर भरोसा ना हो। इसे काफी खतरनाक बनाया गया है जहां कहा जाता है कि अब पिता और पुत्र की लड़ाई नहीं बल्कि बात वर्चस्व की है। इसके अलावा Mahavatar Narasimha Teaser टीजर में हर एक सीन को देखने के बाद आपकी निगाहें अटक जाएगी। इस बात में कोई शक नहीं है कि यह टीजर वाकई आपको हैरान कर देने के लिए काफी है।

अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित यह सीरीज हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम सहित कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होने वाली है और कांतारा मेकर्स होम्बाले सीरीज्स का यह डिमांडिंग सीरीज है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026