---Advertisement---

Mahavatar Narsimha vs Kingdom Box Office Collection: Ashwin Kumar कमाई से हर दिन गाड़ रहे झंडे, मुंह के बल गिरे Vijay Deverakonda और Ahaan Panday की Saiyaara

Mahavatar Narsimha vs Kingdom Box Office Collection: महावतार नरसिम्हा vs किंगडम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यहां भी अश्विन कुमार विजय देवराकोंडा को मात देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस सबके बीच सैयारा का हाल क्या है। आइए जानते हैं लेटेस्ट आंकड़े जो उड़ा सकते हैं आपके होश।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 12, 2025 10:48 पूर्वाह्न

Mahavatar Narsimha vs Kingdom Box Office Collection
Follow Us
---Advertisement---

Mahavatar Narsimha vs Kingdom Box Office Collection: दो फिल्मों के बीच जंग देखना काफी दिलचस्प हो जाता है जब उन्हें लेकर क्रेज लोगों के बीच देखा जाता है। फिलहाल ऐसी ही स्थिति अश्विन कुमार की महावतार नरसिम्हा को लेकर है। एनिमेटेड फ़िल्म को लेकर लोगों का खुमार कम होने का नाम नहीं ले रहा है और यही वजह है कि Vijay Deverakonda जैसे सुपरस्टार की फिल्म किंगडम को ऑडियंस से उस कदर प्यार नहीं मिल रहा है। इस सबसे हटके लगातार 25वें दिन सैयारा का धमाल साफ दिखा। आइए जानते हैं Mahavatar Narsimha vs Kingdom Box Office Collection क्या है जो आपको हैरान कर सकती है।

Mahavatar Narsimha vs Kingdom में Ashwin Kumar बने शहंशाह

जहां तक बात करें महावतार नरसिम्हा की तो तीसरे सोमवार को 5.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट में यह शुरुआती आंकड़े हैं जिसमें निश्चित तौर पर फेरबदल हो सकती है। इसके साथ ही भारत में इसकी कुल कमाई 174.90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अलग-अलग एनालिस्ट की माने तो अभी महावतार नरसिम्हा का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर लंबा चलने वाला है और फैन से प्यार मिलने वाला है। निश्चित तौर पर महावतार नरसिम्हा vs किंगडम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखना दिलचस्प होने वाला है।

Mahavatar Narsimha vs Kingdom Box Office Collection के सामने पटखनी खा गई विजय देवरकोंडा की किंगडम और Saiyaara

वहीं महावतार नरसिम्हा vs किंगडम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में Vijay Deverakonda की फिल्म की कमाई की बात करें तो दूसरे सोमवार को इसने मात्रा 0.26 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह शुरुआती रुझान है और इसके साथ ही फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। अश्विन कुमार की महावतार नरसिम्हा के सामने विजय देवरकोंडा की यह कमाई काफी है लेकिन इस फिल्म से और भी अधिक उम्मीद की जा रही थी। हालांकि इस सबके बीच अगर सैयारा की बात करें तो अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म ने 1.35 करोड रुपए हैं। भारत में इसकी कमाई 319.85 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आने वाले हफ्ते में वॉर 2 रिलीज होने वाली है जिसमें जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की जोड़ी नजर आने वाली है। ऐसे में महावतार नरसिम्हा क्या अपनी पकड़ बना कर रख पाती है यह आने वाले समय में ही पता चलेगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026