---Advertisement---

क्या फिल्मों में हैंडसम हंक दिखने के लिए Mahesh Babu लगाते हैं Hair Wig? Viral Video को देख फैंस को लग सकता है झटका

Mahesh Babu: महेश बाबू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि क्या महेश बाबू विग लगाते हैं। आइए देखते हैं वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 9, 2024 4:45 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 9, 2024 5:40 अपराह्न

Mahesh Babu
Follow Us
---Advertisement---

Mahesh Babu: साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) की जान कहे जाने वाले एक्टर की लिस्ट में शुमार महेश बाबू (Mahesh Babu) को फैंस किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। उनकी एक्टिंग से लेकर उनके लुक तक को देख फैंस के दिल धड़क जाते हैं। इस सब के बीच महेश बाबू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे एक ऐड शूटिंग से बीटीएस (BTS Video) बताया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए इस बात को लेकर दावा किया जा रहा है कि महेश बाबू विग लगाते हैं। इस वीडियो को देख लोग हैरान रह जाएंगे जो महेश बाबू को चाहते हैं। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास जो हो रहा है खूब वायरल।

क्या है Mahesh Babu के इस BTS क्लिप में

https://twitter.com/pakkatelugunewz/status/1843935963309097399

@pakkatelugunewz एक्स चैनल से इस वीडियो को शेयर किया गया है जो ऐड शूट के दौरान बीटीएस क्लिप है। यह इंटरनेट पर खूब चर्चा में है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि व्हाइट टी-शर्ट ब्लू डेनिम और ब्राउन जैकेट में नजर आ रहे हैं महेश बाबू और मेकअप आर्टिस्ट उनके बालों को संभालते हुए नजर आए। वह उनके बाल को ठीक कर रहे हैं। इसके साथ ही क्लिप में लिखा गया महेश बाबू का मेकअप वीडियो यह खुलासा करता है जैसे वह बिग है बीटीएस क्लिप सुपरस्टार महेश के एड शूट का वायरल हो रहा है।

Mahesh Babu के वीडियो ने मचाई हलचल

हालांकि इस वीडियो और महेश बाबू के विग को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इस वीडियो ने हलचल मचा दी है। एक्स सोशल मीडिया पर वीडियो को 5400 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और निश्चित तौर पर महेश बाबू के फैंस को झटका लगा है।

Mahesh Babu को नहीं है पहचान की जरूरत

जहां तक महेश बाबू की बात करें तो यह सच है कि उनकी साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान है। वह मोस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। उन्होंने अपने नाम कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की है और सोशल मीडिया पर उनकी अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026