---Advertisement---

आखिर किस मामले में Mahesh Babu पर पड़ा ED का शिकंजा! Priyanka Chopra संग धमाका करने के लिए तैयार सुपरस्टार के फैंस को लगा झटका

Mahesh Babu: महेश बाबू के फैंस को तगड़ा झटका लगा क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी से उन्हें समन मिला है और पूछताछ के लिए बुलाया गया। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसने प्रियंका चोपड़ा के फैंस को भी कर दिया हैरान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2025 10:44 पूर्वाह्न

Mahesh Babu
Follow Us
---Advertisement---

Mahesh Babu: अपनी फिल्मों से गर्दा उड़ाने वाले महेश बाबू के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। यह निश्चित तौर पर साउथ सुपरस्टार के चाहने वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं है। बीते कुछ समय से एस एस राजामौली की फिल्म को लेकर Mahesh Babu सुर्खियों में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके साथ Priyanka Chopra दिखाई देने वाली है। इसको लेकर लगातार बज बरकरार है और फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। इस सब के बीच ईडी का शिकंजा साउथ सुपरस्टार पर पड़ा है। आइए जानते हैं किस मामले में मुसीबत में महेश बाबू फंस चुके हैं।

आखिर क्यों Mahesh Babu को ED ने बनाया निशाना जो फैंस के लिए है शॉकिंग

रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू हैदराबाद स्थित रियल एस्टेट फर्म साई सूर्या डेवलपर्स औऱ सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी के निशाने पर है। जहां वह इस रियल एस्टेट ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम कर रहे थे। इस मामले में पूछताछ के लिए Mahesh Babu को प्रवर्तन निदेशालय ने बुलाया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि साउथ सुपरस्टार निश्चित तारीख पर एजेंसी के सामने पेश हो सकते हैं।

इस दिन ED से होगा महेश बाबू का सामना

ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम करना Mahesh Babu के लिए मुसीबत साबित हुआ है। इस मामले फिलहाल उनकी मुश्किलें कहां तक बढ़ती है इस पर फैंस की नजरें बनी रहेगी। अपनी फिल्मों के लिए लोगों के बीच जबरदस्त धाक जमाने वाले साउथ के मशहूर स्टार को लेकर जब यह खबर सामने आई तो लोग शॉक्ड रह गए हैं। 27 अप्रैल को ईडी के सामने उन्हें पेश होने के लिए कहा गया है जहां उनसे सवालात हो सकती है। इस मामले में उन्हें समन भेजा गया है। इस सबसे हटके वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू एसएस राजामौली की फिल्म SSMB को लेकर फिलहाल चर्चा में बने हुए हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आ सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026