---Advertisement---

पाकिस्तानी हसीनाओं पर चढ़ा बॉलीवुड सॉन्ग का खुमार, वीडियो में इन एक्ट्रेस संग थिरकती दिखी Mahira Khan

Mahira Khan: यह बात सच है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी उनकी एक अलग फैन फॉलोइंग है और कई हसीनाएं ऐसी है जो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम है माहिरा खान। वैसे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2023 2:30 अपराह्न

mahira khan
Follow Us
---Advertisement---

Mahira Khan: यह बात सच है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी उनकी एक अलग फैन फॉलोइंग है और कई हसीनाएं ऐसी है जो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम है माहिरा खान। वैसे तो माहिरा खान बॉलीवुड में भी नजर आ चुकी हैं और वह शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में दिखाई दी थी लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस लगातार चर्चा में रहती है। कभी उनके लुक की वजह से तो कभी किसी वीडियो की वजह से वह चर्चा में बनी रहती हैं। इस सब के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉलीवुड गाने को एंजॉय करती दिखी।

इन हसीनाओं के साथ ठुमके दिखाती नजर आई माहिरा

खास बात क्या है कि इस वीडियो में वह और भी पाकिस्तानी हसीनाओं के साथ नजर आ रही है। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में। उमेर मिर्जा (umair mirza) इंस्टाग्राम से जारी इस वीडियो में ना सिर्फ माहिरा खान बल्कि मोमल शेख, कुबरा खान, बाबर जहीर, एरिका रॉबिन और मानाहिल खान भी नजर आ रही हैं। सभी हसीनाएं एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अवतार में कहर ढा रही है। वहीं ब्लैक फॉर्मल अटायर में माहिरा की खूबसूरती देखने लायक है और यही वजह है कि यह वीडियो लाइमलाइट में है। अपने एक्सप्रेशन और किलर स्माइल से माहिरा लोगों का दिल घायल करती हुई नजर आ रही है। वहीं उनके ठुमके वाकई काफी अलग और खास है और फैंस को मदहोश करने के लिए काफी है।

वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं लोग

पाकिस्तानी हसीनाओं पर बॉलीवुड का खुमार देखने को मिल रहा है जिसमें वे बॉलीवुड के हिट गाने पर स्टेप दिखा रही है। माहिरा अपने एक्सप्रेशंस और बॉन्डिंग से फैंस को इंप्रेस कर रही है। दरअसल इस वीडियो में ‘अ जेंटलमैन’ का गाना ‘बंदूक मेरी लैला’ सुना जा सकता है और ये हसीनाएं इस गाने पर ठुमके लगा रही हैं। वीडियो को देख लोग इसे खूब इंजॉय कर रहे हैं और इस वीडियो को 67 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026