---Advertisement---

Maidaan Advance Booking: Ajay Devgn की फिल्म को सपोर्ट करने उतरी Janhvi Kapoor

Maidaan Advance Booking: बॉलीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor अपने पिता और Ajay Devgn की अपकमिंग फिल्म को अपने सोशल मीडिया के जरिए सपोर्ट करती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अप्रैल 6, 2024 3:24 अपराह्न

Maidaan Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

Maidaan Advance Booking: हर साल ईद पर कई धमाकेदार व शानदार फिल्में रिलीज़ होती हैं। इस ईद के मौके पर सिनेमाघरों में बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की शानदार फिल्म मैदान बड़े पर्दे पर धमाल मचने के साथ ऑडियंस को खूब एंटरटेन करने वाली है। अजय देवगन अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई बड़ी और सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं, जिससे इस बार भी उन्हके फैंस उनकी फिल्म मैदान से यह उम्मीद लगा रहे हैं कि, उनकी यह फिल्म भी सभी शानदार फिल्मों की तरह काफी जबरदस्त होगी। एक्टर की इस फिल्म को कई बड़े-बड़े सितारे प्रमोटे करते और अजय देवगन को सपोर्ट करते दिख रहे थे। यहीं अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की जानी-मानी हसीना और फैंस की चहीती जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी शामिल हो गई हैं।

जान्हवी ने किया मैदान को सपोर्ट

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आए दिन अपनी कातिलाना अदाओं और अपने काम को लेकर फैंस के दिलों में बस्ती हैं। यहीं एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर बहुत कम फिल्मों और चीजों को प्रोमोट करती नजर आती हैं लेकिन, इस बार वह अपने पिता और शानदार एक्टर अजय देवगन की जल्द रिलीज़ होने जा रही फिल्म मैदान को फुल सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। यहीं आपको बताते चलें, बीते दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का टीज़र पोस्ट किया था तो आज जान्हवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म के एडवांस बुकिंग की एक तस्वीर पोस्ट कर फिल्म को अपना सपोर्ट दिया है।

Maidaan Advance Booking

यहीं अगर बात की जाए अब्दुल रहीम की बायोपिक मैदान के बॉक्स ऑफिस की तो, अजय देवगन की इस फिल्म ने उसपर खूब धमाल मचाया हुआ है। और अब तक एडवांस बुकिंग में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। साथ ही आपको यह जानकार काफी हैरानी होगी कि, सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक इस जबरदस्त फिल्म ने अपने पहले दिन देश भर में 3961 टिकटें प्री सेल की और अब तक एडवांस बुकिंग में 7.37 लाख तक का कलेक्शन कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026