---Advertisement---

Main Nikla Gaddi Leke: पुराने गाने में नए अंदाज से तड़का लगाते नजर आए सनी-अमीषा, देख झूम रहे फैंस

Main Nikla Gaddi Leke:  सनी देओल और अमीषा पटेल फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2‘ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। गदर सिक्वल में 22 साल बाद एक बार फिर यह जोड़ी तबाही मचाने के लिए तैयार है। वहीं फिल्म से दूसरा गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ आज रिलीज किया गया है और फैंस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2023 6:31 अपराह्न

Main Nikla Gaddi Leke
Follow Us
---Advertisement---

Main Nikla Gaddi Leke:  सनी देओल और अमीषा पटेल फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2‘ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। गदर सिक्वल में 22 साल बाद एक बार फिर यह जोड़ी तबाही मचाने के लिए तैयार है। वहीं फिल्म से दूसरा गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ आज रिलीज किया गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कहना गलत नहीं है कि पुराने गाने में नए अंदाज से स्टार्स तड़का लगाते हुए नजर आए हैं। जहां इस गाने के म्यूजिक से लेकर डांस तक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा हुआ है सनी और अमीषा की जोड़ी। वहीं उत्कर्ष शर्मा भी उनके साथ जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करते नजर आ रहे हैं।

गाने के वीडियो में बहुत कुछ है खास

यह बात सच है कि अमीषा, सनी और उत्कर्ष के चेहरे पर वही झलक एक बार फिर देखने को मिली है। यही वजह है कि गाने को देखकर लोग झूमने के लिए मजबूर हो गए हैं और इस नए वर्जन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।फिलहाल सोशल मीडिया पर गाने का खुमार खूब देखने को मिल रहा है। वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत जीते से होती है जो अपने पिता तारा सिंह से मोटरसाइकिल की डिमांड करता है वहीं अमीषा पटेल अपने बेटे का साथ देती हुई कहती है कि दिलवा दो। बाद में इस गाने में अमीषा और सनी के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है वहीं सनी और उत्कर्ष मोटरसाइकिल राइड पर निकलते हैं।

यहां देखें Video:-

गाने को मिल रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज

22 साल बाद भी गाने का वही खुमार एक बार फिर लौट आया है और अमीषा और सनी के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। बता दे कि जी म्यूजिक कंपनी यूट्यूब चैनल से जारी इस गाने को कुछ ही घंटों में 3.7 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने को उदित नारायण, आदित्य नारायण और मिथुन ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स आनंद बक्शी के हैं तो एक बार फिर ‘गदर 2‘ ट्रेंड में आ गया है और लोगों को इंतजार है तो फिल्म रिलीज डेट यानी 11 अगस्त का।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026