---Advertisement---

बोल्ड अंदाज में Arbaaz Khan संग नजर आईं Malaika Arora, यूजर्स ने ली चुटकी- ‘अर्जुन साइड में रोता होगा’

Malaika Arora-Arbaaz Khan: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान वह नाम हैं जो एक समय में बॉलीवुड के चर्चित लव बर्ड्स थे। यह कपल अलग हो चुके हैं लेकिन दोनों के बीच आज भी जबरदस्त बॉन्डिंग है। एक समय में शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय करने वाले मलाइका और अरबाज अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 4, 2023 3:19 अपराह्न | Updated: जनवरी 4, 2023 7:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora-Arbaaz Khan: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान वह नाम हैं जो एक समय में बॉलीवुड के चर्चित लव बर्ड्स थे। यह कपल अलग हो चुके हैं लेकिन दोनों के बीच आज भी जबरदस्त बॉन्डिंग है। एक समय में शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय करने वाले मलाइका और अरबाज अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों एक बेटे के पेरेंट्स भी है जिसका नाम अरहान खान है। तलाक के लगभग 6 साल बाद भी कपल एक-दूसरे की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में मलाइका अपने चैट शो में भी अरबाज की खुलकर तारीफ कर रही थी। इस बीच मलाइका और अरबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों साथ में स्पॉट हुए हैं। आइये देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

सोशल मीडिया पर मलाइका-अरबाज का वीडियो हो रहा है वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में कपल स्टाइलिश लुक में नजर आए। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ अपने बेटे अरहान संग डिनर करने पहुंचे थे। इस दौरान मलाइका ने ब्लू शॉर्ट्स,व्हाइट स्वेटर और ब्लैक ब्लेजर में काफी स्टाइलिश नजर आई। इस लुक को उन्होंने बूट और। मिनिमल मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक से कम्पलीट किया था। वहीं अरबाज खान ब्लैक शर्ट और पेंट में नजर आए। दोनों का यह वीडियो खूब चर्चा में है और लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

वीडियो देख यूजर्स ले रहे हैं मजे

वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “क्यों देते हैं ये तलाक फिर।” एक और यूजर ने कहा, “ये है बॉलीवुड जहां दोनों के प्रेजेंट बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड हैं लेकिन एक साथ स्पॉट होते हैं कैसे एक दूसरे को फेस भी करते हैं। अजीब नहीं लगता है इनलोगों को।” एक और यूजर ने कहा, “इस रिश्ते को क्या नाम दूं।” एक और यूजर ने कहा, “अर्जुन साइड में रोता होगा।” गौरतलब है कि अरबाज संग तलाक के बाद मलाइका फिलहाल अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

Also Read: Carrot Paratha: स्वादिष्ट और पौष्टिक गाजर के परांठे के साथ करें सर्दियों की सुबह की शुरुआत, जानिए क्या है खास Recipe

काफी फिल्मी और दिलचस्प है अरबाज और मलाइका की लव स्टोरी

बता दें कि अरबाज खान और मलाइका की लव स्टोरी काफी फिल्मी थी। दोनों पहली ही मुलाकात में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। पांच साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। 1998 में अरबाज और मलाइका ने शादी की और चार साल बाद 2002 में एक बच्चे को जन्म दिया। दोनों की शादीशुदा जिंदगी कुछ समय तक ठीक चली लेकिन बाद में अनबन और दूरियां बढ़ने के बाद बात तलाक तक पहुंच गई। दोनों ने आपसी समझौते से तलाक ले लिया। आज दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और साथ में अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026